70 से ज्यादा देश कोरोना से प्रभावित- Countries affected by coronavirus

70 से ज्यादा देश कोरोना से प्रभावित- Countries affected by coronavirus
Source of image : Pixabay

Countries affected by coronavirus- आप सभी लोगों को बहुत ही अच्छी तरह मालूम है कि कोरोना वायरस कि शुरुवात पिछले साल दिसंबर के महीने में चीन देश के वुहान शहर से हुई थी। कोरोना वायरस एक बहुत ही ख़तरनाक और जानलेवा वायरस है, और यह बहुत ही तेजी से फ़ैल रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ चीन में ही अब तक तक़रीबन 80 हजार से भी ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित है, और तक़रीबन 2 हजार 900 से भी ज्यादा लोग कोरोना वायरस के कारण मर चुके हैं। आपको यह भी बता दें कि चीन के बाद यह वायरस अब धीरे धीरे तक़रीबन 70 देशों में फ़ैल चूका है। दक्षिण कोरिया में इस वायरस से तक़रीबन 4 हजार 300 से ज्यादा  लोग प्रभावित है, और जर्मनी में लगभग 150 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित है। इटली में इस वायरस के कारण तक़रीबन 34 लोगों कि जाने जा चुकी है, और भारत में भी इस वायरस से 5 लोग प्रभावित है। रिपोर्ट में अब तक पुरे विश्व में इस वायरस से मरने वालों कि संख्या 3 हजार बतायी जा रही है।

भारत में फैला कोरोना वायरस- Countries affected by coronavirus

चीन के बाद अब यह जान लेवा खतरनाक वायरस 70 से भी ज्यादा देशों में फ़ैल चूका है, और इन देशों में भारत भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब तक कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों कि संख्या 5 बतायी जा रही है, जिसमे 3 मरीज केरल में है जो चीन से वापस आया था, और 1 मरीज दिल्ली के हॉस्पिटल में है, जो इटली से वापस आया था और 1 मरीज तेलंगाना में है जो दुबई से वापस आया था। भारत कोरोना वायरस को रोकने के लिए 21 इंटरनेशनल हवाई अड्डों पर लोगों कि जांच कर रही है। Countries affected by coronavirus

कोरोना वायरस के लक्षण- Countries affected by coronavirus

कोरोना वायरस के लक्षण बहुत ही साधारण है जो आम तौर पर लोगों में देखने को मिलता है जैसे सर में दर्द होना, खांसी और कफ कि वजह से गला ख़राब होना, नाक बहना, बुखार लगना, सांस लेने में तकलीफ होना, थकान होना, उल्टी होना, निमोनिया होना, इत्यादि।


कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के उपाय

कोरोना वायरस एक बहुत ही ख़तरनाक और जानलेवा वायरस है, और यह बहुत ही तेजी से अब तक कई देशों में फ़ैल चूका है। लेकिन अभी तक इस वायरस के इलाज का कोई पता नहीं चल पाया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने एक रिपोर्ट में इस वायरस को फैलने से रोकने के कुछ उपाय के बारे में बताया है जिससे इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।
1. लोग साफ़ सफाई का ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखें ख़ास कर के अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं। 
2. पब्लिक प्लेस या बाहर में कहीं भी कुछ भी छूने से बचे।
3. अपने हाथों से बार बार अपनी नाक, मुंह, और आँखों को ना छुएं। 
4. खांसने या छींकने के समय अपने नाक और मुंह को ढंक कर रखे। 
5. सांस लेने में तकलीफ हो तो जल्द ही डॉक्टर से मिले।  
6. अगर कोई इस वायरस से प्रभावित हो तो उसकी अच्छी तरह से देख भाल कि जाए और उसके  आराम का ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखा जाए। Countries affected by coronavirus

1/post a comment

Post a Comment

Previous Post Next Post