Promises of bjp aap congress- दिल्ली में इस समय विधान सभा चुनाव कि तैय्यारी चल रही है। सभी पार्टियाँ अलग अलग तरीके से अपने प्रचार में लगी हुई है। आपको बता दें कि दिल्ली में विधान सभा का चुनाव 70 सीटों पर शनिवार 8 फ़रवरी को होने वाला है, और चुनाव का नतीजा 11 फ़रवरी को जनता के सामने पेश किया जाएगा। पार्टियों ने पहले ही अपने अपने उम्मीदवार कि घोषणा कर दी है। अब जबकि चुनाव में बहुत ही कम दिन बच गए है इसलिए अब दिल्ली विधान सभा चुनाव (2020) में लड़ने वाली पार्टीयों ने एक घोषणापत्र जारी किया है, जिसमे पार्टियों ने जनता से जो वादा किया है उसको लिखवाया है, जिससे जनता लोभ में आकार अपना कीमती वोट दे और जीत जाएँ। आइये अब हम आपको दिल्ली विधान सभा चुनाव (2020) में लड़ने वाली तीन बड़ी पार्टीयों के घोषणापत्र में किये गए वादों के बारे में बताते हैं।
मौजूदा सरकार आम आदमी पार्टी (AAP) के घोषणापत्र
मौजूदा सरकार आम आदमी पार्टी (AAP) ने घोषणापत्र के अलावा 10 गारंटी कार्ड भी जारी किया है, जिसमे पानी और बिजली कि सब्सिडी के साथ महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा जारी रखने कि बात कही गयी है। Promises of bjp aap congress
1. दिल्ली स्वराज बिल।
2. दिल्ली जन लोकपाल बिल।
3. अंग्रेजी भाषा बोलने के लिए युवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
4. मेट्रो को और ज्यादा विकसित किया जाएगा।
5. राशन लोगों के घरों तक पहुँचाया जाएगा।
6. 10 लाख बुजुर्ग लोगों को तीर्थ यात्रा कराया जाएगा।
7. यमुना नदी का विकास किया जाएगा।
8. कॉलेजों और स्कूलों में देश भक्ति का पाठ पढाया जाएगा।
9. सफाई करने के लिए और ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी दी जाएगी।
10. सफाई कर्मचारियों कि मृत्यु होने पर उसके घर वालों को 1 करोड़ रूपए का मुआवजा दिया जाएगा।
11. सीलिंग से लोगों को रहत दिया जाएगा।
12. रेड राज को ख़त्म किया जाएगा।
13. दिल्ली कि सड़कों को और बेहतर बनाया जाएगा।
14. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाया जाएगा।
15. भूमि सुधार नियम संसोधन किसानों के हित में किया जाएगा।
16. किसानो के फसल नुक्सान होने पर किसान को 50 हजार रूपए प्रति हेक्टर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।
17. पटरी संचालकों को क़ानूनी सुरक्षा दी जायेगी।
18. दिल्ली में 24 घंटे बाजार खुले रहेंगे।
19. उद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।
20. पुराने वैट (VAT) में एमनेस्टी स्कीम।
21. सर्किल रेट का युक्तिकरण किया जाएगा।
22. अनधिकृत कोलोनियों का नियमितीकरण और रजिस्ट्री कराया जाएगा।
23. पुनर्वास कोलोनियों के लिए मालिकाना हक़ दिया जाएगा।
24. अर्थव्यवस्था में औरतो कि भागीदारी बढ़ाई जायेगी।
25. ओबीसी (OBC) प्रमाणपत्र के लिए मानदंड आसन किया जाएगा।
26. भोजपुरी भाषा को आठवी सूचि में शामिल करने कि कोशिश कि जाएगी।
27. संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।
28. 84 सिख विरोधी नरसंहार पीड़ितों को न्याय दिया जाएगा।
इसे भी पढ़े : भारत और अमेरिका कि करेंसी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के घोषणापत्र- Promises of bjp aap congress
1. मौजूदा सरकार आम आदमी पार्टी (AAP) कि तरफ से मिल रही पानी और बिजली कि सब्सिडी जारी रहेगी।
2. गरीबों को 2 रूपए किलो गेंहू का आटा दिया जाएगा।
3. सीलिंग ना हो इसके लिए कानून में बदलाव किया जाएगा।
4. किरायदारों के हित में काम किया जाएगा।
5. शाशन को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा।
6. नयी अधिकृत कोलोनियों के विकास लिए बोर्ड बनाया जाएगा।
7. व्यापारियों को मुफ्त होल्ड योजना दिया जाएगा।
8. 10 कोलेज और 200 स्कूल बनाए जायेंगे।
9. कोलेज जाने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जायेगी।
10. 9 क्लास के छात्राओं को साइकिल दी जायेगी।
11. लड़की के पैदा होने पर उसके लिए अकाउंट खोलकर पैसा जमा किया जाएगा।
12. विधवा कि बेटी कि शादी के लिए 51 हजार रुपये दिया जाएगा।
13. 10 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
14. दिल्ली में पुरे तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर कि योजना लाना।
15. यमुना नदी के विकास के लिए बोर्ड बनाया जाएगा।
16. युवा और महिलाओं के विकास के लिए बोर्ड बनाया जाएगा।
17. महिलाओं कि सुरक्षा के लिए लक्ष्मी बाई सुरक्षा योजना लागू किया जाएगा।
18. पटरी वालों को नियमित किया जाएगा।
19. किसानो पर लगाइ गयी धारा 81A और 33 को ख़त्म किया जायेगा।
20. झुग्गियों के अलावा 280 वार्डों में पुस्तकालय बनाया जाएगा।
21. टैक्सी और ऑटो के लिए स्टैंड बनाए जायेंगे।
22. सभी विभागों में खली पदों पर नौकरियां दी जायेगी।
23. पुनर्वास कोलोनियों के लिए मालिकाना हक़ दिया जाएगा।
24. विधवा, बुजुर्ग और दिव्यांग के अलावा 1984 के दंगा में हुए पीड़ित लोगों के पेंशन को बढ़ाया जाएगा।
इसे भी पढ़े : बेरोजगारी से परेशान है युवा
कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र- Promises of bjp aap congress
1. CAA को ख़त्म करनेके लिए कांग्रेस पार्टी 21 फ़रवरी तक कोर्ट में पहुंचेगी।
2. स्टार्टअप इन्कुबेशन फंड के जरिये लोगों ओ 5 हजार करोड़ रुपये का फंड दिया जाएगा।
3. 20 हजार लीटर पानी बचाने पर 30 पैसे प्रति लीटर कैश बैक दिया जाएगा।
4. बिजली 300 यूनिट तक लोगों को मुफ्त में दी जायेगी।
5. न्याय योजना के तहत 5 लाख परिवारों को हर साल 72 हजार रूपए कि मदद कि जायेगी।
6. हर महिना ग्रेजुएट को 5 हजार रूपए और पोस्ट ग्रेजुएट को 7,500 रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
7. सिर्फ 6 महीने के अन्दर लोकपाल बिल को लाया जाएगा।
8. बजट कि 25 प्रतिशत रकम प्रदुषण नियंत्रण में खर्च किया जाएगा।
9. बुजुर्गों को 5 हजार रुपये का पेंशन दिया जाएगा।
10. अनधिकृत कोलोनियों के लिए 5 सालों में 35 हजार करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।
11. झुग्गी को तोड़े बिना नया मकान बनाया जाएगा।
12. AIMS कि तरह 5 स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनाए जाएंगे और 5 हजार मैटरनिटी बेड भी बढाये जायेंगे।
13. महिलाओं को सरकारी नौकरियों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
14. ग्रामीण क्षेत्रों में दो नए मेडिकल कॉलेज बनाए जायेंगे और मौजूदा कॉलेजों में 300 सीटें बढ़ेंगी।
15. महिला अपराध मामले के लिए 63 फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे।
16. सिर्फ 6 महीने के अन्दर स्कूलों में 11 हजार टीचरों को नियुक्त किया जाएगा।
17. गरीब लड़कियों कि शादी के लिए 1 लाख रूपए दिए जायेंगे।
18. छोटे बच्चों को प्रोटीन युक्त खाना दिया जाएगा।
19. स्टार्टअप के लिए BPL परिवार के एक आदमी को 25 लाख रुपये दिए जायेंगे।
20. दलित परिवारों को 5 लाख रुपये तक बिना जमानत के लोन दिया जाएगा।
21. जो कोई भी इ-रिक्शा का लोन नही चूका पायेंगे उसे क़िस्त चुकाने के लिए सब्सिडी दी जायेगी। Promises of bjp aap congress
इसे भी पढ़े : भारत में किसानों के मौजूदा हालत

Good
ReplyDeleteAap
ReplyDeletePost a Comment