Note 6 Pro में आग लगने पर XIAOMI ने किया अलर्ट- Xiaomi fon blast news

Note 6 Pro में आग लगने पर XIAOMI ने किया अलर्ट- Xiaomi fon blast news

Xiaomi fon blast news- XIAOMI कंपनी के स्मार्टफोन को ज्यादातर लोग चलाते हैं। XIAOMI कंपनी के स्मार्टफोन आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पुरी दुनिया में एक अलग ही पहचान बनाई हुई है। भारत में अभी भी आपको ज्यादातर लोगों के पास XIAOMI कंपनी के स्मार्टफोन ही मिलेंगे इसका सबसे बड़ा कारण तो यह है कि XIAOMI कंपनी आपको अच्छे से अच्छा फीचर्स वाले स्मार्टफोन कम से कम कीमत में देता है।

XIAOMI कंपनी के स्मार्टफोन चलाने वाले हो जाए सावधान 

अगर आप भी XIAOMI कंपनी के स्मार्ट फोन चलाते हैं तो आपको अब कुछ बातों में सावधानी बरतनी होगी, क्यूंकि स्मार्टफोन में आग लगने कि बहुत सी घटना हमारे सामने आते ही रहते हैं। हाल ही में XIAOMI कंपनी के एक स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro में आग लगने कि घटना के बाद XIAOMI कंपनी ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए कुछ बातों का ध्यान रखने के लिए कहा है जिससे आपका फोन सुरक्षित रहे। Xiaomi fon blast news

Redmi Note 6 Pro में लगी आग - Xiaomi fon blast news 

अभी कुछ दिन पहले ही गुजरात में XIAOMI कंपनी के फोन Redmi Note 6 Pro में आग लगने कि खबर सामने आई है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फोन को एक लोकल सर्विस सेंटर में रिपेयर किया जा रहा था और उसके बैक पेनल से धुआं निकलने लगा। इस घटना के बाद XIAOMI कंपनी के लोग इस घटना कि पुरी जानकारी लेने के लिए ग्राहक के पास पहुंचे तब पता चला कि यह फोन पहले से ही डेमेज था। रिपोर्ट में यह बात भी कही गयी है कि लोकल सर्विस सेंटर में इस फोन को ठीक करने के बजाय और ज्यादा इस फोन को नुक्सान ही पहुंचाया गया था। लेकिन अच्छी खबर यह है कि इससे किसी आदमी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है।

XIAOMI कंपनी ने आग लगने कि घटना के बाद लोगों को किया अलर्ट 

XIAOMI कंपनी ने इस घटना के बाद ग्राहकों को सुझाव देते हुए कहा कि फोन को कभी भी लोकल सर्विस सेंटर में ना बनवाये, बल्कि फोन को ओथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही ठीक करवाएं।
इसके अलावा हम आपको कुछ ऐसी बातें भी बतादें जिससे आप फोन में होने वाली और भी किसी दुर्घटना से बचे रहे।

फोन को हमेशा ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए 

फोन को हमेशा ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए, क्यूंकि डुप्लीकेट चार्जर से अगर हम अपने फोन को चार्ज करते हैं तो यह फोन और बैट्री दोनों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।


फोन को पुरी रात चार्ज नहीं करना चाहिए

अगर हम फोन से होने वाली किसी दुर्घटना से बचना चाहते हैं तो हमें अपने फोन को चार्ज में लगाकर नहीं सोना चाहिए, क्यूंकि हो सकता है कि फोन ज्यादा गर्म होने के बाद फट जाए।

फोन को धुप में रखकर कभी भी चार्ज ना करें- Xiaomi fon blast news

फोन को धुप में रखकर कभी भी चार्ज नहीं करना चाहिए, क्यूंकि इससे फोन का स्क्रीन ख़राब होने के साथ साथ फोन में आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।

ओरिजिनल बैट्री का करे इस्तेमाल 

हमें अपने फोन में हमेशा ही ओरिजिनल बैट्री का इस्तेमाल करना चाहिए, क्यूंकि डुप्लीकेट बैट्री से हमारे फोन को बहुत ज्यादा नुक्सान हो सकता है। Xiaomi fon blast news

0/post a comment

Previous Post Next Post