15 हिन्दी मजेदार दिमागी पहेली भाग 15- Hindi Paheli Part 15

15 हिन्दी मजेदार दिमागी पहेली भाग 15- Hindi Paheli Part 15

Hindi Paheli Part 15- अगर आप भी अपने दिमाग को और ज्यादा शक्तिशाली और तेज बनाने की सोच रहे हैं, तो पहेली को सुलझाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पहेली को सुलझाने में जीतना दिमाग लगाई जाती है उतना ही दिमाग की क्षमता भी बढ़ती है। इस पोस्ट में हम आपके लिए 15 पहेलियों को लेकर आए हैं, जो आपको बहुत पसन्द भी आएगी और इससे आपके दिमाग की क्षमता भी बढ़ सकती है।   

15 हिन्दी दिमागी पहेली- Hindi Paheli Part 15 

पहेली नम्बर 1-: आगे आगे भाई आया, पीछे पीछे बहना, निकाले दांत बाबा आये, बुरका ओढ़े मैया?

जवाब-: चश्मा 

पहेली नम्बर 2-: एक गुनी ने एक ऐसा गुण किया, हरा पिंजरा में दे दाना, जादूगर का कमाल देखों, डाला हरा निकला लाल?

जवाब-: पान 

पहेली नम्बर 3-: संत्री लाल रंग है मेरा नाम, मैं आती हूँ खाने को काम, मेरे सर पे हरा चोटी बताओ जल्दी मेरा नाम?

जवाब-: गाजर 

पहेली नम्बर 4-: सफेद है मुर्गी हरी है पूंछ, तुझे न आये तो कालू भाई से पूछ?

जवाब-: मुली 

पहेली नम्बर 5-: रात को उरता जाता, थोड़ा दीखता फिर छिप जाता, आग के बिना जलता जाता, हम सबके मन के खूब सुहाता, जल्दी बताओ क्या हुआ?

जवाब-: जुगनू 

पहेली नम्बर 6-: है एक इन्सान भेद, हाड में  वाक्य है छेद, मोहि अचम्भा आए ऐसे, बसे जीव वामे कैसे, क्या हुआ?

जवाब-: पिंजरा  

पहेली नम्बर 7-: खरीदो तो काला, जलाओ तो लाल, जब फेंको तो सफेद बताओ क्या हुआ?

जवाब-: कोयला 

पहेली नम्बर 8-: गिनती में आता हूँ सबको काम, कुछ मिनटों कर देता सारा हिसाब, तो भाई बताओ मेरा नाम?

जवाब-: केलकुलेटर 

पहेली नम्बर 9-: सब्जी जो हो तुम बनाते, स्वाद उसका मैं बढ़ाता, मेरे बिना सब्जी है फीकी, क्या जानते हो मेरा नाम क्या है?

जवाब-: नमक 

पहेली नम्बर 10-: देख भाल करती हूँ तुम्हारे पैरो की, कोई भी काटा न चुभे, बताओ क्या हुआ?

जवाब-: चप्पल 

पहेली नम्बर 11-: लगाया जाता हर घर में, बंद करके रात में सब है सोते, बाहर रोकता सबको, मुझे हो जब खोलते, तभी कोई अंदर है आता, क्या जानते हो तुम मेरा नाम?

जवाब-: दरवाजा 

पहेली नम्बर 12-: मैं सारा संसार का हाल दिखाती, मेरे बिना कहलाते हैं सब अंधे, मेरा नाम क्या जानते हो कोई बन्दे?

जवाब-: आँख 

पहेली नम्बर 13-: बीस लोग है हम, हर सप्ताह में मुझे काट देते, फिर मै उग जाता , क्या है मेरा नाम?

जवाब-: नाख़ून 

पहेली नम्बर 14-: वह क्या है जिसे, बिना पकड़े तोड़ा जा सकता है?

जवाब-: वादा 

पहेली नम्बर 15-: खिलाओ तो जिन्दा रहूँ, पिलाओ तो मर जाऊ, बताओ क्या हुआ?
जवाब-: आग 

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज  TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post