15 हिन्दी मजेदार दिमागी पहेली भाग 5- Hindi Paheli Part 5

15 हिन्दी मजेदार दिमागी पहेली भाग 5- Hindi Paheli Part 5

Hindi Paheli Part 5- अगर आप भी अपने दिमाग को और ज्यादा शक्तिशाली और तेज बनाने की सोच रहे हैं, तो पहेली को सुलझाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पहेली को सुलझाने में जीतना दिमाग लगाई जाती है उतना ही दिमाग की क्षमता भी बढ़ती है। इस पोस्ट में हम आपके लिए 15 पहेलियों को लेकर आए हैं, जो आपको बहुत पसन्द भी आएगी और इससे आपके दिमाग की क्षमता भी बढ़ सकती है। Hindi Paheli Part 5

15 हिन्दी दिमागी पहेली- Hindi Paheli Part 5

पहेली नम्बर 1-: गर्मी में मुझसे सब घबराते, ठंडी में मुझको सब खा जाते, मुझसे है हर चीज चमकती, दुनिया भी है खूब दमकती?

जवाब-: धुप 

पहेली नम्बर 2-: ऐसी क्या चीज है जो पानी पीते ही मर जाये ?

जवाब-: आग 

पहेली नम्बर 3-: नहीं किसी से झगड़ा करता, नहीं किसी से लड़ाई, फिर भी लोग मुझे करते सदा पिटाई?

जवाब-: ढोल तबला 

पहेली नम्बर 4-: नहीं कभी मैं आता हूँ, नहीं कभी मैं जाता हूँ, मेरे भरोसे जो कोई रहता वह सदा पछताता है?

जवाब-: कल 

पहेली नम्बर 5-: मैं दिन में सोती हूँ, और रात में रोती हूँ, जीतना रोती हूँ उतना ही खो देती हूँ?

जवाब-: मोमबत्ती 



पहेली नम्बर 6-: बिन बुलाये डॉक्टर आये, सुई लगाकर वह भाग जाये?

जवाब-:मच्छर 

पहेली नम्बर 7-: कान मरोरो पानी दूंगा, नहीं तुमसे पैसा लूँगा?

जवाब-: नलका 

पहेली नम्बर 8-:मुर्गी एक ऐसी निराली, चलते चलते वह थक जाये, लाओ चाकू काटों गर्दन फिर भी वह चल पाए?

जवाब-: पेंसिल 

पहेली नम्बर 9-: मैं हूँ एक अनोखा पक्षी, मुझे हड्डी न मांस, हजारो मिल उरता जाउं, फिर भी न लेती सांस?

जवाब-: हवाई जहाज 

पहेली नम्बर 10-: शरीर है सख्त पत्थर की, ऐसी है वह रानी, मगर इतनी शर्मीली है, जो हाथ में लेते ही हो जाती है पानी पानी?

जवाब-: बर्फ 

पहेली नम्बर 11-: रंग बिरंग है शरीर हमारी, भरे पेट है हमारी, ठंडे की कठिन रातों में सबको चाहत है हमारी?

जवाब-: रजाई 

पहेली नम्बर 12-: ऊपर से निचे को बहता हूँ, सभी बर्तन को अपनाता हूँ, कहीं मुझको गिरा न देना, मुस्किल हो जायेगा भरना?

जवाब-: पानी 

पहेली नम्बर 13-: मैं हूँ सबके साथ साथ जाती, कभी न किसी के हाथ आती?

जवाब-: परछाई 

पहेली नम्बर 14-: मेरे सर पर है पत्थर, मेरे पेट में है अंगुली, बताओ क्या?

जवाब-: अंगूठी 

पहेली नम्बर 15-: ऐसी क्या चीज है जिसको, आगे से बनाया इश्वर ने, और पीछे बनाया इन्सान ने?

जवाब-: बैलगारी    Hindi Paheli Part 5

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज  TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post