Hindi Paheli Part 4- अगर आप भी अपने दिमाग को और ज्यादा शक्तिशाली और तेज बनाने की सोच रहे हैं, तो पहेली को सुलझाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पहेली को सुलझाने में जीतना दिमाग लगाई जाती है उतना ही दिमाग की क्षमता भी बढ़ती है। इस पोस्ट में हम आपके लिए 15 पहेलियों को लेकर आए हैं, जो आपको बहुत पसन्द भी आएगी और इससे आपके दिमाग की क्षमता भी बढ़ सकती है। Hindi Paheli Part 4
15 हिन्दी दिमागी पहेली- Hindi Paheli Part 4
पहेली नम्बर 1-: एक लड़की की है मटका, पेड़ के ऊपर जा के अटका, इसका पानी पी जायेंगे सारा?
जवाब-: नारियल
पहेली नम्बर 2-: हरे पेड़ है पिला घर, उसमे बैठा काला शैतान, जल्दी बतादे कोई मेरा नाम?
जवाब-: पपीता
पहेली नम्बर 3-: मेरी हर नस नस में है मीठा रस, जो कोई मेरा नाम बतादे, उसे देंगे रूपये दस?
जवाब-: जलेबी
पहेली नम्बर 4-: देखने में आती हूँ मैं सबको काम, नजर कमजोर को कर देती हूँ, ठीक जल्दी बतादे मेरा नाम?
जवाब-: चस्मा
पहेली नम्बर 5-: मैं हूँ सबका प्यारा दुलारा, बिन पैरो के चलता हूँ, मेहनत करके इन्सान कमाए, सबको खुश कर देता हूँ?
जवाब-: रुपया, पैसा
पहेली नम्बर 6-: नाक है मेरी लम्बी, नाक से ही करता हूँ सारा काम, अब बता दो मेरा नाम?
जवाब-: हाथी
पहेली नम्बर 7-: मैं हूँ एक जादू का डंडा, बिन तेल के रौशनी देती, दवाओ बटन तो अँधेरा भाग जाये, रात में सबको काम आये?
जवाब-: टॉर्च
पहेली नम्बर 8-: मैं हूँ कई रंगों में आती, रोती हूँ मैं बारिश में, सोती हूँ मैं सर्दी में, छाया देती हूँ गर्मी में?
जवाब-: छाता
पहेली नम्बर 9-: लाल रंग के है मेरे कपड़े, लोग देख घबराये, हरे रंग के मेरे कपड़े लोग बड़े सौक से खाए?
जवाब-: हरी मिर्ची
पहेली नम्बर 10-: एक ऐसा थाल जो मोतीयों से भरा, सबके सर पर उल्टा धरा, चारों ओर थाली फिरे, मोती फीर भी एक न गिरे?
जवाब-: तारों भरा आकाश
पहेली नम्बर 11-: कमर है पतली, पैर भी है पतले, जाती हूँ मैं बिन बजाके खून पीने?
जवाब-: मच्छर
पहेली नम्बर 12-: सोने को आता हूँ सबको काम, बिस्तर पे करते हैं आराम, सबके सर को देती हूँ आराम, अब बताओ मेरा नाम?
जवाब-: तकिया
पहेली नम्बर 13-: दिखता हूँ मैं काला, जलते ही हो जाऊ लाल, ठंडी में आये सबको काम, अब बताओ मेरा नाम?
जवाब-: कोयला
पहेली नम्बर 14-: अट चिड़िया पट, उसका खलरा उदार, उसका मांस मजेदार, बताओ क्या?
जवाब-: गन्ना
पहेली नम्बर 15-: देखू आपको धुप में तो आ जाऊ, देखूं आपको छाया में तो सरमा जाऊ, लगे हवा के झोंके तो उसी में समां जाऊ?
जवाब-: पसीना
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।
Bahut achchha paheli hai
ReplyDeletePost a Comment