15 हिन्दी मजेदार दिमागी पहेली भाग 1- Hindi Paheli Part 1


 Hindi Paheli Part 1- अगर आप भी अपने दिमाग को और ज्यादा शक्तिशाली और तेज बनाने की सोच रहे हैं, तो पहेली को सुलझाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पहेली को सुलझाने में जीतना दिमाग लगाई जाती है उतना ही दिमाग की क्षमता भी बढ़ती है। इस पोस्ट में हम आपके लिए 15 पहेलियों को लेकर आए हैं, जो आपको बहुत पसन्द भी आएगी और इससे आपके दिमाग की क्षमता भी बढ़ सकती है। Hindi Paheli Part 1 

15 हिन्दी दिमागी पहेली- Hindi Paheli Part 1 

पहेली नम्बर 1-: वो क्या है जिसमें कुछ भी नहीं है फिर भी आप उसमें देख सकते हो?
जवाब-:छेद

पहेली नम्बर 2-: पानी है पर बाहर नहीं, पूंछ है पर बन्दर नहीं, दाढ़ी है पर मूंछ नहीं, आँख है पर जीभ नहीं ?
जवाब-: नारियल 

पहेली नम्बर 3-: वो क्या है जिस पर जितनी मर्जी बारिश हो जाये लेकिन वो गिला नहीं होता?
जवाब-: पानी

पहेली नम्बर-: 4 वो क्या है जो है तो एक कटोरे जितनी पर फिर भी पुरे समुन्दर का पानी भी उसे भर नहीं सकता?
जवाब-: छलनी

पहेली नम्बर 5-:वो क्या है जिसमे 4 उंगलियाँ और एक अंगूठा है, पर उसमें जान नहीं है?
जवाब-: दस्ताना



पहेली नम्बर 6-: वो क्या है जिसमे बहुत सारे छेद हैं फिर भी पानी को रोक लेता है?
जवाब-: स्पंज 

पहेली नम्बर 7-: रमेश ने एक ही दिन में एक ही शहर में दो शादियाँ की, फिर भी किसी ने उसे कुछ नहीं कहा ऐसा क्यों?
जवाब-: क्योंकि रमेश एक पंडित थे

पहेली नम्बर 8-: वो क्या है जिसके पास एक आँख है फिर भी नहीं देख सकती?
जवाब-: सुई

पहेली नम्बर 9-: एक घर में है बत्तीस चोर, रहते हैं चारों ओर दिन में करते हैं अपना काम और रात को करते हैं आराम?
जवाब-: दांत

पहेली नम्बर 10-: वो कौन सी चीज है जिसे जमीन पर फेंके तो नहीं टूटती पर पानी में फेंको तो टूट जाती है?
जवाब-: परछाई 



पहेली नम्बर 11-: ऐसी कौन सी चीज है जो ठंड में भी पिघलती है?
जवाब-: मोमबत्ती

पहेली नम्बर 12-: तुम मेरे भाई हो, पर मै नहीं मै कौन हूँ?
जवाब-: बहन

पहेली नम्बर 13-: वह क्या है जिसके आँख में ऊँगली डालने से अपना मुँह खोलकर सब को काट देती है?
जवाब-: कैंची 

पहेली नम्बर 14-: जीतना ज्यादा मै बढूँगा उतना कम आप देख पाओगे बताओ मै क्या हूँ?
जवाब-: अँधेरा

पहेली नम्बर 15-: ऐसा क्या है जो जितने आगे तुम बढ़ाओगे उतने ही तुम पीछे छोड़ जाओगे?
जवाब-: कदम  Hindi Paheli Part 1 

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज  TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

1/post a comment

Post a Comment

Previous Post Next Post