![]() |
| Source of image : Pixabay |
Sukanya Samriddhi Yojana - सभी माँ-बाप अपने बच्चों का भविष्य अच्छा बनाने के लिए सपने देखते रहते हैं। इसके लिए दिन रात कोशिश और मेहनत भी करते रहते हैं। ज्यादा से ज्यादा मेहनत करके ज्यादा पैसों को जमा करने कि कोशिश करते रहते हैं। ताकि उन पैसों से अपना और अपने बच्चों के सपने को पुरा किया जा सके। इसके अलाव सभी माँ-बाप को बेटी कि शादी के लिए पैसा जमा करने कि चिंता भी होती रहती है। इसलिए आज हम आपको सरकार के द्वारा चलाई गयी सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बता रहे हैं। यह सरकारी योजना आपके सपनों को पुरा करने में अहम भूमिका निभा सकती है। सरकार इस योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत लायी थी। सरकार कि यह छोटी डिपॉजिट स्किम योजना सिर्फ बेटियों के लिये ही लांच किया गया है। इस योजना में निवेश करके माँ बाप अपनी बेटी कि अच्छी सिक्षा के साथ साथ शादी में होने वाले खर्च को भी पुरा कर सकते हैं।
योजना में मिलने वाला ब्याज दर
सरकार द्वारा चलाई गयी सुकन्या समृद्धि योजना में 3 महिना के लिये ब्याज दर तय होता है। जब कोई व्यक्ति इस योजना के तहत खाता खुलवाता है तो उस समय जो ब्याज दर रहता है उसी दर के हिसाब से उसे ब्याज दिया जाता है। इस समय इस योजना में 7.6 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिल रहा है यानी अगर कोई इस योजना में अप्रैल से जून तक अगर खाता खुलवाता है तो उसे पुरे निवेश के दौरान 7.6 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलेगा। Sukanya Samriddhi Yojanaसुकन्या समृद्धि योजना में कितना निवेश करे
सुकन्या समृद्धि योजना में आप कम से कम निवेश 250 रुपये और ज्यादा से ज्यादा निवेश 1 लाख 50 हजार रुपये कर सकते हैं। इस योजना में आप 1 महीने या 1 साल में कई बार निवेश कर सकते हैं।सुकन्या समृद्धि योजना का हिसाब- Sukanya Samriddhi Yojana
अगर आप इस योजना में 15 साल तक निवेश करते हैं तो आपकी बेटी 21 साल के होने पर लाखों रुपये कि मालिक बन सकती है। अगर कोई व्यक्ति इस योजना के तहत महीने में 12 हजार 500 रुपये जमा करता है तो 15 साल में 22 लाख 50 हजार रुपये जमा होंगे और ब्याज 41 लाख 29 हजार रुपये मिलेंगे। यानि 21 साल के बाद आपकी बेटी को 63 लाख 70 हजार रुपये मिलेंगे। इस योजना में आपकी बेटी के 21 साल पुरा होने पर ही पैसा निकाल सकते हैं। माँ-बाप चाहे तो दो बेटी के लिये अलग अलग खाता खुलवा सकते हैं।इसे भी पढ़े: कच्चे तेल कि कीमत हुई पानी से कम
जरुरी डाक्यूमेंट्स- Sukanya Samriddhi Yojana
सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए आपकी बेटी का जन्म प्रमाणपत्र, आइडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ डाक्यूमेंट्स का होना जरुरी है।टेक्स फ्री है यह योजना- Sukanya Samriddhi Yojana
सुकन्या समृद्धि योजना में महीने में 12 हजार 500 रुपये जमा करने पर टेक्स पर छुट मिलता है। निवेशक इस योजना में आयकर विभाग कि नियम के तहत टेक्स पर छुट ले सकता है। इसके अलावा आप इस योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए बैंक से संपर्क कर सकते हैं। Sukanya Samriddhi Yojanaइसे भी पढ़े: क्या कोई देश जितना चाहे नोट छाप सकता है ?
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment