China Debuts Floating Train- आपलोगों ने किसी भी ट्रेन को पहिया के सहारे चलते हुए देखा होगा। लेकिन शिन्हुआ न्यूज से मिली जानकारी के मुताबिक चीन ने एक हाई-स्पीड मैग्लेव प्रोटोटाइप ट्रेन को बनाया है। यह ट्रेन बिना पहिया के प्रति घंटे में 620 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ती है।
बिना पहिया के प्रति घंटे में 620 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ते हुए ट्रेन को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। अगर आप भी इस ट्रेन को देखना चाहते हैं तो आप इस वीडियो को निचे देख सकते हैं। China Debuts Floating Train
Superfast! A domestically developed maglev train prototype has been unveiled in Chengdu, China. The superconductor technology the train employs could make it faster and lighter than its peers pic.twitter.com/51waWPX66E
— China Xinhua News (@XHNews) January 16, 2021
बिना पहिया के चलेगी यह ट्रेन- China Debuts Floating Train
बिना पहिया के चलने वाली इस प्रोटोटाइप ट्रेन की लम्बाई 69 फुट है। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम जियाओतोंग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इसे बनाया है। इस ट्रेन में पहिये के जगह मैग्नेटिक लेविटेशन है जिसे हाई टेम्प्रेचर सुपरकंडक्टिंग टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है। यह मैग्नेट की सहायता से अपना काम करता है। यह ट्रेन मैग्नेटिक ट्रैक के दम पर इतना तेज चलने के बावजूद इसमें किसी तरह का कोई भी घर्षण पैदा नहीं होता है।
इसे भी पढ़े: देखें वीडिय: इस ड्राईवर को देखकर लोगों के उड़े होश
800 की स्पीड की तैयारी
इस ट्रेन को चलाने का मकसद है कि लोगों को शहरों के बीच फास्ट मोबिलिटी की सुविधा मिल सके। यह ट्रेन सिर्फ 47 मिनट में पेरिस और लंदन के बीच सफ़र कर सकता है। इस ट्रेन को बनाने वाले शोधकर्ता और वैज्ञानिक इसे 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक बढ़ाने की तैयारी कर रहे है।
इसे भी पढ़े: PM मोदी ने किया बगैर ड्राईवर के चलने वाले मेट्रो का उद्घाटन
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment