कड़वे करेला के मीठे फायदे- Karela Ke Fayde

कड़वे करेला के मीठे फायदे- Karela Ke Fayde

Karela Ke Fayde
- आप लोगों ने हरी सब्जियों में करेला का नाम भी जरुर सुना होगा। करेला का स्वाद कड़वा होता है लेकिन ये हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बहुत से लोगों को करेला का जूस पीना अच्छा लगता है और इसके फायदे भी बहुत हैं। बहुत से लोग करेला को कड़वा होने के कारण नहीं खाते हैं। लेकिन करेला हमारे शरीर के लिए इतना ज्यादा फायदेमंद होता है कि इसे जानने के बाद आप भी इसको खाना शुरू कर देंगे। आइये जानते हैं कड़वे करेला के मीठे फायदे को जो हमारे स्वास्थ्य को अच्छा बनाकर रखता है।     
  

1. करेला से खून साफ़ होता है

खून साफ़ करने में करेला बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। शुगर के बीमारी में करेला बहुत ही ज्यादा असरदार होता है। इस बीमारी में करेले के रस के साथ गाजर का रस मिलाकर पीना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। Karela Ke Fayde  
   

2. इम्यून सिस्टम बढ़ाता है- Karela Ke Fayde  

करेला हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम बढ़ाता है। करेले के फल या पत्तियों को उबालकर पीने से यह हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम बढ़ाता है जिससे हमारा शरीर संक्रमण से से लड़ता है और शरीर स्वस्थ रहता है।  

3. दमा और अस्थमा रोग में फायदेमंद 

जानकारी के मुताबिक करेले की सब्जी बगैर मसाले के खाने से दमा के बीमारी की शिकायत कम हो जाती है इसके अलावा करेला अस्थमा की बीमारी में भी लाभदायक होता है।  

4. पाचन क्रिया में फायदेमंद- Karela Ke Fayde  

करेला में फास्फोरस ज्यादा मात्रा में होने के कारण यह हमारे शरीर को पाचन और कब्ज जैसी परेशानी से दूर रखता है। करेला के सेवन से पाचन क्रिया सही रहता है और भुख भी सही से लगता है।  

5. गैस के लिए फायदेमंद 

करेला हमारे पेट में गैस नहीं बनने देता है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारी से दूर रहता है।  

6. लीवर की समस्या में फायदेमंद- Karela Ke Fayde  

करेला का जुस पीना लीवर को मज़बूत करता है रोजाना इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में इसका नतीजा सामने आने लगता है। करेला से लीवर से जुड़ी परेशानी दूर हो जाती है इसके अलावा करेला पीलिया की बीमारी में भी बहुत फायदेमंद होता है।  

7. उल्टी और दस्त में फायदेमंद 

काला नमक और करेला का जुस मिलाकर पीने से उल्टी और दस्त के अलावा हैजा जैसी परेशानी भी ख़त्म हो जाती है। 


8. लकवा की बीमारी में फायदेमंद

कच्चा करेला पैरालिसिस या लकवा की बीमारी वालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।   
 
जरुरी सुचना 
करेला हमारे स्वाथ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है लेकिन किसी भी बीमारी में घरेलु नुस्खा का इस्तमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लेना चाहिए। बिना डॉक्टर के सलाह के किसी भी घरेलु नुस्खा का इस्तमाल करना खतरनाक हो सकता है। Karela Ke Fayde 


देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post