तुलसी का पत्ता खाएं, बीमारी दूर भगाएं- Tulsi Patta Ke Fayde

तुलसी का पत्ता खाएं, बीमारी दूर भगाएं- Tulsi Patta Ke Fayde

Tulsi Patta Ke Fayde- तुलसी के पौधों  के बारे में आप सभी लोग जानते होंगे मगर उसके फयदा के बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। हमारे देश भारत में बहुत से लोग तुलसी के पौधे लगाते हैं। शायद आप नहीं जानते होंगे की तुलसी का पौधा हमारे शरीर के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं होती है। हमारे देश भारत में कई सदियों से तुलसी का प्रयोग आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में किया जा रहा है। आइये जानते हैं तुलसी के कुछ ऐसे फायदे के बारे में जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। 

तुलसी का पानी जरुर पिएं  

हम सभी लोग जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर हम लोग पानी पीना छोर देते हैं तो हम लोगों को कई तरह की परेशानी हो सकती है। अगर आप तुलसी के पत्ते को पानी में मिलाकर पीते हैं, तो आप सभी के शरीर को हाइड्रेटेड रखने में तुलसी का पत्ता बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसी तरह से अगर आप तुलसी का पत्ता पानी में उबाल कर पीते हैं तो वह और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। Tulsi Patta Ke Fayde

तुलसी का पत्ता चबाकर खाएं- Tulsi Patta Ke Fayde

मौसम बदलने पर तबियत ख़राब होना, सर्दी और खांसी होना आम बात है। मामूली सर्दी और खांसी होने पर हम तरह तरह  की दवाईयां भी मंगवा कर खा लेते है, मगर कभी कभी दवाइयां भी अपना काम नहीं कर पाती है। ऐसे हालत में हम परेशान हो जाते है और ठीक भी नहीं होती हैं। लेकीन तुलसी का पत्ता हम सभी को फायदा पंहुचा सकता है। तुलसी में यूजेनॉल मौजूद होते हैं जो हमे सर्दी खांसी की हालत में बहुत ही फायदा पहुंचाती है। हम सभी को रोज नियमित रूप से तुलसी का पत्ता दांत से चबाकर खाना चाहिए। इससे हम सभी को फायदा हो सकता है। 

इसे भी पढ़े: गुड़ और जीरे को एक साथ सेवन करने के फायदे

तुलसी के पत्ते से चाय बनाकर पिएं- Tulsi Patta Ke Fayde

आमतौर पर हम सभी लोगों को चाय पीने की आदत होती है। हम लोग दिन भर में कम से कम दो या तीन कप चाय पिते ही हैं। अगर आप अपनी चाय में तुलसी के पत्ते का प्रयोग करते हैं तो चाय पिने से आपको फायदा भी हो सकता है। अगर आप तुलसी के पत्ते से चाय बनाकर पीते हैं तो चाय की टेस्ट भी बढ़ जाती है और साँस से जुड़ी कई बिमारियां भी दूर हो जाती है। आप जब भी चाय बनाए तो तुलसी के पत्ते डाल कर बनाये, फिर देखिये कैसे आपके शरीर में उर्जा रहती है।

इसे भी पढ़े: ठंडी में बहुत ही फायदेमंद है ये छोटी चीज

तुलसी का पत्ता दिल की बीमारी में है फायदेमंद 

आज के दौर में बहुत से लोगों को कई तरह की खतरनाक बीमारियाँ है। कई खतरनाक बीमारियाँ ऐसी हैं जिसमे तुलसी का पत्ता बहुत ही ज्यादा फायदा पंहुचा सकता है । तुलसी में एंटीऑक्सिडेंट गुण काफी ज्यादा पाए जाते हैं, जो हाई ब्लडप्रेशर और स्ट्रोक जैसे दिल की बीमारी को कम करने में बहुत ही फायदेमंद हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फेफड़ा, लीवर और त्वचा के केंसर से परेशान हैं, तो इस बीमारी में तुलसी का पत्ता आपको फायदा पंहुचा सकता है। तुलसी के पत्तियों में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो इन खतरनाक बिमारियों को रोकता है। Tulsi Patta Ke Fayde

जरुरी सुचना 
तुलसी का पत्ता हमारे स्वाथ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है लेकिन किसी भी बीमारी में घरेलु नुस्खा का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लेना चाहिए। बिना डॉक्टर के सलाह के किसी भी घरेलु नुस्खा का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। 

इसे भी पढ़े: पीठ या कमर में दर्द के कारण और उसके उपाय

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज  TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post