देखें वीडियो: केजरीवाल ने कृषि कानून की कॉपी फाड़कर कही बड़ी बात- Kejriwal On Farm Bill

देखें : केजरीवाल ने कृषि कानून की कॉपी फाड़कर कही बड़ी बात- Kejriwal On Farm Bill

Kejriwal On Farm Bill- हमारे देश भारत में जब से नया कृषि कानून बिल को पास किया गया है तभी से किसान इस बिल का वरोध कर रहे हैं। शुरू में इस बिल का विरोध पंजाब के किसान पंजाब में ही कर रहे थे। लेकिन अब पंजाब के किसान के साथ दुसरे कई राज्यों के किसान भी इस बिल के खिलाफ पिछले कई दिनों से दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। 

कई संगठन और राजनितिक पार्टियाँ भी इस आंदोलन में किसानों का साथ दे रही है। जानकारी के मुताबिक इसी दौरान दिल्ली के विधानसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों के खिलाफ बनाए गए नए कृषि कानून बिल को फाड़ दिया है। केजरीवाल के इस तरह बिल फाड़ने का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Kejriwal On Farm Bill

इसे भी पढ़े : देखे वीडियो: भारत में बन रहा है नया संसद भवन 

दिल्ली विधानसभा में फाड़ा गया कृषि कानून बिल- Kejriwal On Farm Bill

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली विधानसभा में किसानों के खिलाफ बनाए गए केंद्र सरकार के नए कृषि कानून को खारिज की जा रही है। केजरीवाल ने सबके सामने बिल को फाड़ दिया और कहा कि केंद्र सरकार अंग्रेजों से ज्यादा बुरा न बने और इस कानून को वापस लें। दिल्ली विधानसभा ने नए कृषि कानून को खत्म करने के संकल्प पत्र को मंजूरी दे दी है। 

दिल्ली विधानसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा नए कृषि कानून की कॉपी को आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भाति और महेंद्र गोयल ने भी फाड़ दी। दिल्ली विधानसभा में नए कृषि कानून की कॉपी को फाड़े जाने के समय वहां मौजूद लोगों ने जय जवान, जय किसान का नारा लगाया और कहा कि किसानों के खिलाफ बनाए गए कानून हम स्वीकार नहीं करेंगे। Kejriwal On Farm Bill 

इसे भी पढ़े : भारत के संविधान कि रोचक बातें 

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज  TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post