SSC CHSL Vacancy Details- अगर अप के पास भी कोई रोजगार नहीं है और आप बेरोजगार घूम रहे हैं, तो आपके पास सरकारी नौकरी करने का बहुत ही अच्छा मौका है। आपको बतादें कि 12वीं पास लोगों के लिए कर्मचारी चयन आयोग में SSC CHSL परीक्षा के तहत कई खाली पदों पर भर्तियाँ निकली है।
इस परीक्षा के जरिये चुने गए उम्मीदवारों को अलग अलग सरकारी विभाग में नौकरी दी जाएगी। इस परीक्षा के जरिये कुल 4726 खाली पदों पर उमीदवारों की भर्ती की जाएगी। अगर आप भी इस नौकरी को करना चाहते हैं और इस नौकरी के लिए जरुरी योग्यता को भी पूरी करते हैं, तो इस नौकरी के लिए आप 15 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइये इस नौकरी से जुड़ी सभी जरुरी बातों को हम आगे जानते हैं। SSC CHSL Vacancy Details
नौकरी से जुड़ी कुछ जरुरी बातें- SSC CHSL Vacancy Details
जो लोग 12वीं पास कर चुके हैं उनके लिए कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CHSL परीक्षा के तहत कई खाली पदों पर भर्तियाँ निकली है। इस परीक्षा के जरिये अलग अलग सरकारी विभाग में कुल 4726 खाली पदों पर उमीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस नौकरी को करने वाले उमीदवार की शैक्षिक योग्यता कम से कम किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उमीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 27 साल होनी चाहिए।
इसे भी पढ़े: इन दोनों सरकारी बैंकों में नौकरी के लिए करे आवेदन
नौकरी से जुड़ी जरुरी तारीख- SSC CHSL Vacancy Details
इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले ओबीसी और जनरल उम्मीदवार को 100 रुपये फ़ीस देने होंगे, जबकि दुसरे किसी वर्ग के उम्मीदवार को किसी तरह का कोई भी फ़ीस नहीं देने होंगे। इस नौकरी के लिए उम्मीदवार को पेपर-1 और पेपर-2 के जरिये चुना जाएगा। इस नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और उमीदवार इस नौकरी के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवार 17 दिसंबर तक आवेदन फ़ीस जमा कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगले साल 12 अप्रैल 2021 से लेकर 27 अप्रैल 2021 तक होगा।
इसे भी पढ़े: सिर्फ 112 लोग इसे करते हैं
उम्मीदवारों का वेतन
इस नौकरी के लिए चुने गए डाटा एंट्री ऑपरेटर को को महीने में 25,500 रूपए से लेकर 81,100 रुपये तक का वेतन, सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टल असिस्टेंट उम्मीदवार को महीने में 25,500 रूपए से लेकर 81,100 रुपये तक का वेतन और जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट और लोअर डिवीजन क्लर्स उम्मीदवार को महीने में 19,900 रूपए से लेकर 63,200 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
इस नौकरी से जुड़ी ज्यादा जानकरी के लिए या फिर आवेदन करने के लिए आप निचे दिए गए बटन पर क्लिक कर सकते हैं। SSC CHSL Vacancy Details
इसे भी पढ़े: पुराने PF खाते में जमा पैसो को नए खाते में करे ट्रान्सफर
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment