India New Parliament House - हमारे भारत देश में नया संसद भवन बनने जा रहा है। हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार 10 दिसंबर को भारत में बन रहे नए संसद भवन की बुनियाद रखी और फिर भूमि पूजन भी किया। भारत में बन रहे नए संसद भवन की बुनियाद रखे जाने के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देश के गृह मंत्री अमित शाह के अलावा और भी प्रमुख मंत्री मौजूद थे।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को सम्बिधित करते हुए कहा कि पहली बार सन 2014 में मैं संसद भवन पहुंचा था। मैंने अपना सिर झुकाकर इस लोकतंत्र के मंदिर को प्रणाम किया था। मैं उस दिन को कभी भी नहीं भूल सकता हूँ। प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से कहा कि लोकतंत्र के इतिहास का गौरवगान अगर हम सब मिलकर पुरे यकीन के साथ करेंगे तो वह भी दिन आएगा जब यह दुनिया हमारे देश भारत को लोकतंत्र की जननी कहेगी। India New Parliament House
आइये प्रधानमंत्री के संबोधन के अलावा हमारे देश भारत में बन रहे नए संसद भवन के बारे में कुछ जरुरी बातों को जानते हैं।
नया संसद भवन 2022 तक बनेगा
हमारे देश भारत में बने रहे संसद भवन में कई तरह की आधुनिक सुविधाएँ भी मौजूद होगी। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक भारत में बन रहे इस नए संसद भवन को सन 2022 तक तैयार कर दिया जाएगा। आपको बतादें की हमारा देश भारत उसी साल अपनी आजादी की 75वीं साल मनाएगी। नए संसद भवन का आकर देखने में तिकोना होगा। इस संसद भवन को 64500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा और यह 4 मंजिल का होगा। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक नए संसद भवन को बनाने में लगभग 971 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।
इसे भी पढ़े : भारत के संविधान कि रोचक बातें
रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इस नए संसद भवन का प्रस्ताव सन 2019 में 5 अगस्त को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और उपराष्ट्रपति ने लोकसभा और राज्यसभा में रखा था। इस नए संसद भवन में सभी सांसद को काम करने के लिए लगभग 40 वर्ग मीटर की जगह दी जाएगी।
इसे भी पढ़े: स्वच्छता अपनाओ भारत से गन्दगी भागाओ
अगर आप जानना चाहते हैं कि नए संसद भवन की बुनियाद रखे जान के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और किन बातों को कहा तो आप निचे दिए गए इस वीडियो को देख सकते हैं।
इसे भी पढ़े : बेरोजगारी से परेशान है युवा
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment