PM मोदी ने किया बगैर ड्राईवर के चलने वाले मेट्रो का उद्घाटन- Modi Inaugurate Driverless Metro

PM मोदी ने किया बगैर ड्राईवर के चलने वाले मेट्रो का उद्घाटन- Modi Inaugurate Driverless Metro

Modi Inaugurate Driverless Metro- आज हमारे देश भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल तरीके से एक वीडियो कोंफ्रेंसिंग के जरिये देश में पहली बगैर ड्राईवर के चलने वाले मेट्रो का उद्घाटन किया। हमारे देश के कई बड़े शहरों में मेट्रो का संचालन किया जाता है। इन शहरों में रहने वाले लाखों लोग रोजाना ही मेट्रो में सफ़र करते हैं। 

अगर आपने पहले कभी मेट्रो में सफ़र किया है तो आपको पता होगा कि उसमें एक ड्राईवर होता है। लेकिन अब मेट्रो को चलाने के लिए उसमें कोई भी ड्राईवर नहीं होगा बल्कि मेट्रो खुद ही बिना ड्राईवर के मशीन की सहायता से चलेगी। Modi Inaugurate Driverless Metro

शुरू में 37 किलोमीटर के दायरे में चलेगी- Modi Inaugurate Driverless Metro 

रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह के 11 बजे से बिना ड्राईवर के मेट्रो के चलने की शुरुआत PM मोदी के उद्घाटन के बाद शुरू हो गई। रिपोर्ट के अनुसार शुरुआत में अभी यह सेवा सिर्फ 37 किलोमीटर के दायरे मे मेजेंटा लाइन में जनकपूरी-बॉटेनिकल गार्डन कॉरिडोर पर शुरु की जाएगी। इस सेवा से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मेट्रो का सफ़र करने वाले लोगों को बहुत ही ज्यादा फायदा हो सकता है। इसके अलावा ये लोग इस नए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अपनी आसानी के लिए  कर सकेंगे।

यात्री 94 किलोमीटर में कर सकेंगे सफ़र

टेक्नोलॉजी के इस बढ़ते हुए क्षेत्र में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की तरफ से बिना ड्राईवर के मेट्रो को चलाने की शुरुआत की जा रही है। इससे दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) का नाम मेट्रो सेवा के क्षेत्र में दुनिया में तेजी से बढ़ने वाले लिस्ट में शामिल हो सकता है। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले नए साल सन 2021 के जुन महीने तक लगभग 57 किलोमीटर के दायरे में पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार तक बिना ड्राईवर के मेट्रो को चलाने की सुरुआत की जा सकती है। इसके साथ ही अगले साल से 94 किलोमीटर के दायरे में डीएमआरसी के यात्री सफर कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़े:  देखें वीडियो: क्या बन्दर को पानी के अन्दर तैरते हुए देखा है?

PM मोदी द्वारा किये गए उद्घाटन का वीडियो अआप नीचे देख सकते हैं।

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज  TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post