पैन कार्ड निष्क्रिय होने पर
आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक ना होने पर आपके पैन कार्ड को इनकम टेक्स एक्ट की धारा 139AA के तहत निष्क्रिय कर दिया जाएगा। जिससे आपको ऑनलाइन ITR फ़ाइल करने में परेशानी के साथ साथ टेक्स रिफंड फंसने जैसी परेशानी का भी सामना करना पर सकता है। Aadhar Pan Link
आधार से पैन कार्ड लिंक कैसे करे ? Aadhar Pan Link
आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक करने के लिए आपको आयकर विभाग कि इ-फाईलिंग वेबसाइट पर जाने के बाद सबसे ऊपर बाएँ तरफ Quick links का आप्शन मिलेगा। यहाँ आपको Link Aadhaar पर क्लिक करना है आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इसमें आपको अपना आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर और अपना नाम दर्ज करना है। इसके बाद आपको एक OTP आएगा और उस OTP को दर्ज करते ही आपके आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक हो जाएगा। इस बात का ख्याल रखें की आयकर विभाग आपकी दी हुई जानकारी को चेक करता है की यह सही है या नहीं। इसके अलावा आप SMS के जरिये भी अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं।
आधार से पैन कार्ड लिंक SMS से कैसे करे ? Aadhar Pan Link
अगर आप अपने आधार कार्ड से पैन कार्ड को SMS के जरिये लिंक करना चाहते हैं तो आपको UIDPAN<12 अंक का आधार नंबर> <10 अंक का पैन नंबर> लिखकर 56161 या 567678 पर SMS भेजना होगा।
इसे भी पढ़े: जानिये किसे देगी सरकार साल के 36 हजार रुपये
आधार से पैन कार्ड लिंक चेक कैसे करे ?
आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं इसको चेक करने के लिए आपको इनकम टेक्स डिपार्टमेंट की इ-फाईलिंग वेबसाइट पर जाने के बाद सबसे ऊपर बाएँ तरफ Quick links का आप्शन मिलेगा यहाँ आपको Link Aadhaar पर क्लिक करना है आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज में ऊपर के तरफ अंग्रेजी भाषा में लिखा हुआ होगा की अगर आप पहले से आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर चूके हैं तो स्टेटस की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे। इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड की डिटेल देने के बाद व्यु लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक करना है। इससे आपको पता हो जाएगा की आपके आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं है। Aadhar Pan Link
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment