एनीमिया का खतरा कम होता है
एनीमिया यानि शरीर में खून का कमी होना। एनीमिया बीमारी की परेशानी ज्यादातर गर्भवती महिला को होती है। गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में खून की कमी होने से बचाता है और साथ में जीरा मिलाकर खाने से जीरा ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। Cumin Seeds And Jaggery
हड्डियों को मजबूत करता है- Cumin Seeds And Jaggery
गुड़ और जीरे को एक साथ सेवन करने से हड्डियाँ कई गुना मजबूत हो जाती है। एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गयी है गुड़ और जीरे में हड्डियों के मजबूत करने वाले गौण पाए जाते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्सियम पोषक तत्व की जरुरत होती है जो गुड़ और जीरे को एक साथ सेवन करने से हमारे शरीर को मिलता है।
वजन को कम करता है
विज्ञानिकों के मुताबिक वजन बढ़ने से शरीर में कैंसर और डायबिटीज जैसे बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। जीरे के पानी को उबालकर गुड़ के साथ सेवन करना वजन घटाने में फायदेमंद होता है। बहुत से लोग अपना वजन घटाने के लिए जीरे को भुनकर गुड़ के साथ सेवन करते हैं।
हाइ ब्लड प्रेशर को कम करता है- Cumin Seeds And Jaggery
हाइ ब्लड प्रेशर की परेशानी को हाइपरटेंशन भी कहा जाता है जिससे दिल की बीमारी से जुड़ी कई तरह की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मौत का कारण हृदय रोग है। इस तरह की किसी भी परेशानी को कम करने में गुड़ और जीरे में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम की मात्रा फायदेमंद हो सकता है। हाइ ब्लड प्रेशर की परेशानी वाले लोगों को डॉक्टर से सलाह लेकर रोजाना ही गुड़ और जीरे का सेवन करना चाहिए।
फ्लू, खांसी और सर्दी से छुटकारा
जो लोग फ्लू, खांसी और सर्दी से परेशान रहते है उन लोगों के लिए गुड़ और जीरे का सेवन बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। गुड़ कि तासीर गर्म होने के कारण यह खांसी और सर्दी जैसे परेशानी के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। खांसी से बहुत ज्यादा परेशान रहने वाले लोगों को सोने से पहले गुड़ और अदरक का इस्तमाल करना चहिये क्यूंकि ये काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़े: पाचनतंत्र को सुधारने के 7 आसान उपाय
इम्यून सिस्टम मजबूत करता है
इम्यून सिस्टम मजबूत करने में गुड़ और जीरे का सेवन बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है क्यूंकि गुड़ और जीरा में बहुत ज्यादा मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। एंटी ऑक्सीडेंट इम्यून सेल्स को मजबूत करने में मदद करता है जिसके कारण हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होता है और हमारा शरीर कई तरह की संक्रमण से बचा रहता है। Cumin Seeds And Jaggery
इसे भी पढ़े: शहद खाने के बेशुमार फायदे हैं
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment