Mitron App भारत नहीं पाकिस्तान में बना है- Mitron App Indian


Mitron App Indian
- अभी कुछ दिन पहले टिक टोक (Tik Tok) और यू ट्यूब (You Tube) के बीच लड़ाई होने के बाद टिक टोक के खिलाफ कई देशों में बवाल मचा हुआ है। इसके अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को स्वदेशी को अपनाने की बात कही उसके बाद से बहुत से लोगों ने अपने फोन से टिक टोक एप्प को डिलीट कर दिया और लोगों ने गूगल प्ले स्टोर पर टिक टोक को नेगेटिव रिव्यू देने शुरू कर दिए। आज गूगल प्ले स्टोर पर टिक टोक की रेटिंग 2 स्टार से भी कम है जबकि कुछ महिने पहले गूगल प्ले स्टोर पर टिक टोक की रेटिंग 4 स्टार से भी ज्यादा थी। इसी बीच मित्रों एप्प (Mitron App) के नाम से एक एप्प बहुत ज्यादा वायरल हुआ और इस एप्प को भारत के एप्प बताकर बहुत ज्यादा फैला दिया गया फिर ऐसी खबर आई कि यह भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का बना हुआ एप्प है।   

50 लाख से ज्यादा डाउनलोडींग- Mitron App Indian 

मित्रों एप्प (Mitron App) को ऐसे समय में लॉन्च किया गया जब भारत ही नहीं दुसरे देश के लोग भी टिक टोक (Tik Tok) को अपने फोन से डिलीट कर रहे थे। इसी का फायदा उठाकर टिक टोक (Tik Tok) की जगह में मित्रों एप्प (Mitron App) को भारत का एप्प बताकर लॉन्च किया गया। इसके बाद कुछ ही दिनों में इस एप्प की डाउनलोडींग 5 मीलियन यानि 50 लाख से भी ज्यादा हो गयी और बहुत जल्द गूगल प्ले स्टोर परमित्रों एप्प (Mitron App) की रेटिंग 4 स्टार से भी ज्यादा हो गयी। Mitron App Indian  

मित्रों एप्प पाकिस्तान में हुआ डेवलप- Mitron App Indian 

जानकारी के मुताबिक भारतीय एप्प के नाम से गूगल प्ले स्टोर पर जिस मित्रों एप्प (Mitron App) को इतना ज्यादा डाउनलोड किया गया गया वह एप्प असल में भारत का है ही नहीं, बल्कि इस एप्प को पाकिस्तान में बनाया गया है। बताया जा रहा था कि मित्रों एप्प (Mitron App) को IIT के एक छात्र शिवंक अग्रवाल ने बनाया है जबकि इस एप्प को पाकिस्तान के सॉफ्टवेयर डेवलपर इरफ़ान शेख से ख़रीदा गया था। 

मित्रों एप्प का नाम टिक टिक (TicTic) एप्प है 

मित्रों एप्प (Mitron App) के नाम से पहचाने जाने वाले इस एप्प का असली नाम टिक टिक (TicTic) एप्प है और इस एप्प को सॉफ्टवेयर डेवलपर इरफ़ान शेख की कम्पनी Qboxus ने बनाया था। इस एप्प के सोर्स कोड को सॉफ्टवेयर डेवलपर इरफ़ान शेख ने 34 डॉलर तक़रीबन 2 हजार 500 रूपये में बेच दिया।  


मित्रों एप्प में प्राइवेसी का खतरा- Mitron App Indian 

मित्रों एप्प (Mitron App) में सिर्फ इसके नाम टिक टिक के अलावा कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यही नहीं इस एप्प का प्राइवेसी पोलिसी भी नहीं है ऐसे में यह पता नहीं कि इस एप्प पर अपलोड किए गए वीडियो का इस्तमाल कहाँ और कैसे किया जाएगा। किसने मित्रों एप्प को खरीदा और किसने इसे गूगल प्ले स्टोर पर पब्लीश किया है इसकी कोई जानकारी नहीं है। Mitron App Indian 

0/post a comment

Previous Post Next Post