जल्द ही आ सकता है शाओमी का रेडमी 9 सीरीज- Redmi 9 Series


Redmi 9 Series
- चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) को लोग MI और Redmi के नाम से भी जानते है। इसके अलावा बहुत से लोग ऐसे हैं जो शाओमी कंपनी को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसका कारण यह है की शाओमी कंपनी अपने ग्राहकों को कम से कम कीमत में अच्छे से अच्छा फोन देने की कोशिश करता है। वैसे तो शाओमी कंपनी के बहुत से प्रोडक्ट है जिसे लोग पसंद करते हैं लेकिन शाओमी कंपनी के स्मार्टफोन की बहुत ज्यादा बिक्री है। पिछले साल शाओमी कंपनी ने रेडमी 8 (Redmi 8) को लांच  किया था जो लोगों को काफी पसंद आया और उस फोन को बहुत ज्यादा ख़रीदा भी गया। अब शाओमी कंपनी रेडमी 9 (Redmi 9) को लांच करने जा रही है जो रेडमी 8 (Redmi 8) का अपडेटेड वर्ज़न हो सकता है।  

रेडमी 9 (Redmi 9) सीरिज 

शाओमी कंपनी अब रेडमी 9 (Redmi 9) सीरिज स्मार्टफोन को लांच करने जा रही है। इसके बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि यह रेडमी 8 का अपडेटेड वर्ज़न हो सकता है। इस रेडमी 9 सीरीज में कंपनी तीन स्मार्टफोन रेडमी 9C, रेडमी 9A और रेडमी 9 को लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए लांच करेगी। आइये जानते है रेडमी 9 सीरिज के सभी स्मार्टफोन की फीचर्स और कीमत के बारे में। इसकी जानकारी एक मशहूर टिप्सटर ने अपनी ट्विट पोस्ट में दी है। Redmi 9 Series

रेडमी 9C के फीचर और कीमत- Redmi 9 Series

जानकारी के मुताबिक शाओमी कंपनी के रेडमी 9 सीरिज स्मार्टफोन का यह नया वर्जन है। यह स्मार्टफोन 3 जीबी रैम 64 जीबी इन्टरनल स्टोरेज के साथ आ सकती है। इस स्मार्टफोन में 13 MP और 2 MP का डबल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। पॉवर के लिए इस स्मार्टफोन में 5000mAh कि बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में IPS LCD डिस्प्ले 6.53 इंच का हो सकता है और इसका रेजुलेशन 720p का हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3.55 का जैक हो सकता है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत तक़रीबन 12 हजार 580 रुपये तक होगी।

रेडमी 9A के फीचर और कीमत- Redmi 9 Series 

जानकारी के मुताबिक शाओमी कंपनी के रेडमी 9 सीरिज स्मार्टफोन का यह फोन सबसे कम कीमत का हो सकता है। यह स्मार्टफोन 3 जीबी रैम 32 जीबी इन्टरनल स्टोरेज के साथ आ सकती है। इस स्मार्टफोन में 13 MP का रियर कैमरा और 5 MP का फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। पॉवर के लिए इस स्मार्टफोन में 5000mAh कि बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में IPS LCD डिस्प्ले 6.53 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत तक़रीबन 10 हजार रुपये तक होगी।


रेडमी 9 के फीचर और कीमत 

जानकारी के मुताबिक शाओमी कंपनी के रेडमी 9 सीरिज स्मार्टफोन का यह फोन सबसे ज्यादा कीमत का हो सकता है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम 64 जीबी इन्टरनल स्टोरेज के साथ आ सकती है। इस स्मार्टफोन में 13 MP, 8 MP, 5 MP और 2 MP का चार कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पॉवर के लिए इस स्मार्टफोन में 5000mAh कि बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में FHD डिस्प्ले 6.53 इंच  का हो सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत तक़रीबन 15 हजार रुपये तक होगी। Redmi 9 Series   

0/post a comment

Previous Post Next Post