![]() |
| Source of image : Pixabay |
Economy Package India - वित्त मंत्री ने आर्थिक पैकेज की दुसरी क़िस्त की ब्यौरा देते हुए स्ट्रीट वेंडर, प्रवासी मजदूरों, छोटे किसानों के अलावा छोटे व्यापारियों का खास ध्यान रखा। नीर्मला सीतारमण ने कई घोषणा किये जिसमे सबसे अहम गरीबों के लिये लागू हुई वन नेशन वन राशन कार्ड योजना है। आइये जानते है इसके अलावा वित्त मंत्री ने और क्या क्या एलान किये।
1. लागू किया जायेगा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना
सरकार देश में सन 2020 के अगस्त महीने तक वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू करेगी। इस योजना के तहत लोग अपना राशन देश के किसी भी राज्य के डिपो से ले सकते हैं। Economy Package India2. प्रवासी मजदुर को मिलेंगे 2 महीने तक फ्री राशन
आने वाले अगले 2 महीने तक प्रवासी मजदुर को सरकार फ्री में राशन देगी। जिस मजदुर के पास कार्ड नहीं होगा उसके परिवार को पाँच किलो अनाज और एक किलो चना दिया जायेगा। इस योजना को राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से लागु करेगी। इस योजना का फायदा कई करोड़ लोग को मिल सकता है।3. रेहड़ी पटरी वालों को होगा फायदा- Economy Package India
पटरी पर सामान बेचने वाले लगभग 50 लाख स्ट्रीट वेंडर और घर पर काम करने वाले लोगों को सरकार 5 हजार करोड़ रुपये तक कर्ज देगी। इसमें एक व्यक्ति को 2 से 10 हजार रुपये तक कर्ज मिलेंगे और अगर कोई डिजिटल पेमेंट करेगा तो उसे ज्यादा भी कर्ज दिया जा सकता है।4. मनरेगा मजदूरी को बढ़ाया जाएगा
मनरेगा मजदूरी 202 रुपये दिए जायेंगे पहले ये मजदूरी 182 रुपये थी। इसके अलावा लगभग 14 करोड़ 62 लाख लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार दिये जायेंगे।5. किसानों को मिलेंगे ब्याज में छुट- Economy Package India
तीन महीने की लोन सुविधा के जरिये 3 करोड़ किसान ने 4.22 लाख करोड़ रुपये का आवेदन किया है। इन किसानो को 3 महीने तक व्याज में छुट मिलेगा। इसके अलाव 25 लाख नए किसानो को क्रेडिट कार्ड की मंजूरी दी जायेगी।6. मकान का किराया कम होगा
शहरी गरीबो और प्रवासी मजदूरों के लिये प्रधानमंत्री के आवास योजना के जरिये किराये की मकान बनाए जायेंगे। इन मकानों में इन लोगों से कम किराया लिया जाएगा।7. मजदूरों को रोजगार दिया जायेगा- Economy Package India
जो भी प्रवासी मजदुर अपने राज्य में लौटे हैं उनको अपने राज्य में रोजगार दिये जायेंगे और इन मजदूरों को न्युनतम वेतन देने की कोशिश की जाएगी।8. मध्यम आय करने वाले लोगों को होगा फायदा
जो लोग साल में 6 लाख रुपये से 18 लाख रुपये तक कमाते हैं उनको क्रेडिट सब्सिडी का फायदा मिलेगा। इसे सन 2017 में ही लागू किया गया था और 2020 के मार्च तक बढ़ाया गया था अब इसे 2021 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।इसे भी पढ़े: चीन से भारत आ सकती है अमेरिकी कंपनी
9. जोखिम भरे काम करने वाले मजदुर
जो लोग ऐसे क्षेत्र में काम करते हैं जो बहुत जोखिम भरे होते हैं ऐसे मजदूरों को ESIC और हेल्थ चेकअप का फायदा मिलेगा इसके अलावा रात में जो औरतें काम करती हैं उनके लिए सेफगार्ड्स दिये जायेंगे।10. किसान क्रेडिट कार्ड से मदद
लगभग 2 करोड़ 50 लाख किसानों के अलावा पशुपालकों और मछुवारे को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये लगभग 2 लाख करोड़ रुपये की मदद की जायेगी। Economy Package Indiaइसे भी पढ़े: सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के फायदे

Post a Comment