काली चाय के 9 फायदे - Black Tea Benifits

काली चाय के 9 फायदे - Black Tea Benifits
Source of image : Pixabay

Black Tea Benifits- इस समय में पूरी दुनिया में लोग चाय पीना पसंद करते हैं। चाय के अलग-अलग प्रकार और इसके स्वाद ही चाय की पहचान है। ज्यादातर लोग दिन की शुरुवात चाय कि चुस्की से ही करते है। जो लोग चाय बहुत ज्यादा पीतें हैं वो बस इसी बात को कहते हैं कि चाय पीने से शरीर में फुर्ती और ताजगी रहती है। चाय के ये फायदे तो आम तौर पर सभी लोग जानते हैं। लेकिन लोगों को शायद ही यह मालूम होगा कि काली चाय पीना शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है। इसलिए आज हम आपको काली चाय (Black Tea) पीने के कुछ फायदे बता रहे हैं, जिससे आपको पता चल जाएगा कि काली चाय पीना हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।

1. काली चाय से दिमाग तेज होता है 

अगर आप रोजाना लगभग 4 कप काली चाय पीते हैं तो इससे आपका दिमाग तेज होता है और याद रखने की शक्ति को बढ़ाता है। इसके अलावा इससे तनाव में कमी आती है। काली चाय दिमाग के कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के साथ खून के बहाव को भी बेहतर बनाता है। Black Tea Benifits  

2. पाचन क्रिया में लाभदायक 

काली चाय में टेनिन पाया जाता है जो पाचन क्रिया के लिए बहुत ही लाभदायक है। इससे गैस की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा दस्त में भी काली चाय पीने से बहुत फायदा होता है।

3. दिल को स्वस्थ रखता है- Black Tea Benifits 

काली चाय पीने से दिल स्वस्थ रहता है क्यूंकि इसमें मौजुद फ्लेवेनॉयडस एलडीएल शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में सहायता करता है। काली चाय से दिल की धमनियां भी स्वस्थ रहती है इसके अलावा यह रक्त जमने की प्रक्रिया को भी कम करता है। 

4. कैंसर से बचाता है 

काली चाय का नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर ओवेरियन, प्रोस्टेट और फेफड़ा के केंसर से बचा जा सकता है। इससे शरीर में केंसर की कोशिकाएं ख़त्म होती है। इससे औरतों को होने वाली ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा मुंह के केंसर से भी बचाता है।
 

5. शरीर में एनर्जी बढ़ाता है 

काली चाय को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आप एक्टिव रहने के साथ ज्यादा एनर्जी महसूस करते हैं। काली चाय में कैफीन पाया जाता है जिससे हमारा मष्तिस्क सतर्क रहता है। 

6. डायबिटीज को सामान्य रखता है- Black Tea Benifits 

एक्सपर्ट के मुताबिक काली चाय में थीयाफ्लेविंस नाम का पॉलीफेनॉल पाया जाता है। इसमें एंटीडायबीटिक प्रभाव होता है और यह इंसुलीन की सक्रियता बढ़ाकर ब्लड शुगर को कम कर सकता है। लेकिन डायबिटीज वाले लोगों को अपना दवा बंद नहीं करना चाहिए।
 

7. हड्डियों की कमजोरी दूर करता है 

एक्सपर्ट के मुताबिक काली चाय उम्र के साथ हड्डियों में होने वाली कमजोरी को दूर कर सकता है।

इसे भी पढ़े: पाचनतंत्र को सुधारने के 7 आसान उपाय
  

8. स्किन के लिए फायदेमंद- Black Tea Benifits  

काली चाय को नियमित रूप से पीना स्किन में होने वाले दाग धब्बों को कम करता है। इसके अलावा यह झुर्रियों से स्किन को बचाता है। 

9. वजन सामान्य रखने में सहायक 

चीन में की गयी एक शोध के मुताबिक काली चाय में मौजुद पॉलीफेनॉल्स बिना किसी साइड इफेक्ट के मोटापा कम करके वजन को सामान्य रखने में मदद कर सकता है। Black Tea Benifits

इसे भी पढ़े: शहद खाने के बेशुमार फायदे हैं

0/post a comment

Previous Post Next Post