![]() |
| Source of image : Pixabay |
Bitcoin kya hai - दुनिया में जितने भी देश हैं उन सभी देशों में किसी न किसी नाम का मुद्रा या करेंसी (Currency) होता है। जैसे हमारे देश भारत की करेंसी का नाम रूपया है और अमेरिका की करेंसी का नाम डॉलर है। इसके अलावा सभी देश की करेंसी की कीमत भी अलग अलग होता है जैसे इस समय 1 डॉलर की कीमत लगभग 76 रूपया है। इसी तरह से इन्टरनेट में भी एक करेंसी है जिसे बिटकॉइन कहा जाता है। बिटकॉइन इस समय बहुत ही ज्यादा पोपुलर बना हुआ है इसके जरिये आप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पैसों का लेन देन कर सकते हैं। आइये अब हम बिटकॉइन से जुड़ी और भी बातों को जानते हैं।
बिटकॉइन (Bitcoin) क्या है ?
बिटकॉइन इन्टरनेट की एक virtual करेंसी है जिसे ना तो आप छु सकते हैं और ना ही देख सकते हैं। लेकिन आप बिटकॉइन को डिजिटल वॉलेट में रख सकते हैं। इसके अलावा आप जब चाहे तब इसे किसी भी देश की करेंसी में बदल सकते हैं। समय के हिसाब से बिटकॉइन की कीमत घटती और बढ़ती रहती है। Bitcoin kya haiबिटकॉइन की शुरुवात कब और किसने की थी ?
बिटकॉइन की शुरुवात सन 2009 में सातोशी नकामोतो (Satoshi Nakamoto) ने की थी।बिटकॉइन की कीमत- Bitcoin kya hai
बिटकॉइन की कीमत घटती और बढ़ती रहती है। जब इसकी शुरुवात हुई थी तब 1 बिटकॉइन की कीमत भारत की करेंसी के हिसाब से सिर्फ 36 पैसे थी यानी आप सन 2009 में सिर्फ 36 पैसे में 1 बिटकॉइन खरीद सकते थे। इस समय 1 बिटकॉइन की कीमत भारत की करेंसी के हिसाब से तक़रीबन 28,18,656.33 रूपया है।बिटकॉइन में कितने हिस्से होते है ?
जिस तरह से 1 रूपया में 100 पैसे होते हैं उसी तरह से 1 बिटकॉइन में 10 करोड़ सातोशी होते हैं।बिटकॉइन को इस्तेमाल करने के फायदे- Bitcoin kya hai
1. बिटकॉइन से आप पूरी दुनिया में पैसों का लेन देन बिना किसी परेशानी के बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।2. बिटकॉइन की कीमत लगातार बढ़ रहा है इसलिए अगर आप बिटकॉइन को इस्तेमाल करते हैं तो आपको इससे फायदा हो सकता है।
3. जिस तरह से डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड बंद हो जाता है इस तरह से बिटकॉइन बंद नहीं होता है।
4. बिटकॉइन से अगर आप पैसों का लेन देन करते हैं तो इसमें आपको क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के मुकाबले कम चार्ज देना पड़ता है।
बिटकॉइन को इस्तेमाल करने के नुकसान
1. वैसे तो बिटकॉइन की कीमत लगातार बढ़ ही रही है लेकिन ऐसा हो सकता है की आप जब खरीद लें तो इसकी कीमत कम हो जाए।2. अगर आपके बिटकॉइन को कोई चुरा लेता है तो आपके पास कुछ भी नहीं बचेगा।
इसे भी पढ़े: क्या कोई देश जितना चाहे नोट छाप सकता है
बिटकॉइन को कैसे ख़रीदा या बेचा जा सकता है ?
अगर आप अपना पैसा बिटकॉइन में निवेश करना चाहते हैं और बिटकॉइन को खरीदना चाहते हैं तो हम आपको इसकी जानकारी दुसरे पोस्ट में देंगे की आप किस तरह से बिटकॉइन को खरीद सकते हैं और उसे बेच भी सकते हैं। Bitcoin kya haiइसे भी पढ़े: कच्चे तेल कि कीमत हुई पानी से कम
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment