![]() |
| Source of image : Pixabay |
Crude oil price- हम जानते हैं कि पानी बहुत ही सस्ता होता है और हमारे यहाँ 1 लीटर पानी कि कीमत लगभग 20 रुपये है जबकि पेट्रोल और डीजल कि बात करे इसकी कीमत पानी से कहीं ज्यादा है। आपलोगों ने सुना होगा कि सऊदी अरब में पानी महंगा और तेल सस्ता है क्योंकि वहां तेल कि खान है। लेकिन अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी तेल कि कीमत में भारी गिरावट आने से पुरी दुनिया में अब 1 लीटर पानी कि कीमत 1 लीटर कच्चे तेल से ज्यादा है।
कच्चे तेल कि कीमतों में गिरावट का कारण- Crude oil price
कच्चे तेल कि कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण कोरोना वायरस है। क्यूंकि कोरोना वायरस के कारण पुरी दुनिया में लॉकडाउन लगा हुआ है सभी गाड़ियों और विमानों का चलना बंद है इसके अलावा सभी कारोबार भी बंद है जिसके कारण तेल कि खपत नहीं हो पा रही है और लोग तेल कि मांग भी नहीं कर रहे हैं। लोगों को इस समय तेल कि जरुरत नहीं है, जबकि तेल कि उत्पादन कि बात करे तो ज्यादा उत्पादन होने से तेल रखना मुश्किल हो गया हुआ है। Crude oil price8 रुपये प्रति लीटर मिल रहा तेल- Crude oil price
कच्चे तेल कि कीमत में गिरावट का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस समय 1 लीटर तेल कि कीमत 1 लीटर पानी से भी कम है। आपको बतादें कि 1 बैरल तेल कि कीमत इस समय 17 डॉलर है और 1 बैरल 159 लीटर का होता है। इस समय 1 डॉलर लगभग 76 रुपये है। इस हिसाब से 1 बैरल तेल कि कीमत लगभग 1292 रुपये हुई और 1 लीटर तेल कि कीमत लगभग 8 रूपये 12 पैसे हुई। हमारे देश में पानी के बोतल कि कीमत कम से कम 20 रुपये प्रति लीटर है।इसे भी पढ़े: भारत में किसानों के मौजूदा हालत
भारत में पेट्रो या डीजल कि कीमत कम क्योँ नहीं होती?
इस समय कच्चा तेल सिर्फ 8 रूपये प्रति लीटर है फिर भी हमें अपने देश में पेट्रोल या डीजल महंगा ही खरीदना पड़ता है इसके दो मुख्य कारण है। पहला कारण है पेट्रोल या डीजल पर ज्यादा टेक्स लगना और दूसरा कारण है रुपये का डॉलर से कमजोर होना।पहला कारण- भारत में पेट्रोल पर इस समय 19 रुपये 98 पैसे एक्साइज डयूटी लगता है और VAT 15 रुपये 25 पैसे लगता है। इसके अलावा पेट्रोल पम्प के डीलर को लगभग 3 रुपये 55 पैसे कमीशन देना पड़ता है। यानी हमारे यहां पेट्रोल या डीजल के कीमत का लगभग आधा हिस्सा टेक्स ही होता है।
दूसरा कारण- भारत में पेट्रोल या डीजल कि कीमत कम ना होने का कारण रुपये का डॉलर से कमजोर होना है। आपको बतादें कि इस समय 1 डॉलर किमत लगभग 76 रूपया हो गया है। Crude oil price
इसे भी पढ़े: SBI के ATM पर नया नियम

Post a Comment