Whatsapp के 4 मजेदार फीचर्स को जानिये- Whatsapp best features

  Whatsapp के 4 मजेदार फीचर्स को जानिये- Whatsapp best features
Source of image : Pixabay

Whatsapp best features- हम में से लगभग सभी लोग Whatsapp का यूज रोजाना ही किसी ना किसी काम के लिए करते ही रहते है। शायद ही ऐसा कोई आदमी होगा जिसके स्मार्टफोन में Whatsapp इंस्टाल ना हो। Whatsapp को यूज करने वाले यूजर्स लाखों नहीं बल्कि करोड़ो में है। Whatsapp हमें मेस्सेजिंग कि सुविधा देता है, यानी Whatsapp के जरिये हम किसी दुसरे को कुछ लिखकर या बोलकर मेसेज कर सकते हैं। इसके अलावा हम Whatsapp कि सहायता से किसी इमेज को या किसी वीडियो को भी मेसेज के रूप में शेयर करते है।

Whatsapp के मजेदार फीचर्स-  Whatsapp best features 

Whatsapp अपने यूजर्स के लिए समय समय पर नए नए फीचर्स को लाती रहती है, जिससे यूजर को फायदे भी हो और यूजर ज्यादा से ज्यादा Whatsapp का यूज बहुत ही आसानी के साथ कर सके। आइये जानते है Whatsapp के कुछ बहुत ही कमाल के फीचर्स के बारे में।
Add Chat Shortcut- दोस्तों, अगर आपके Whatsapp पर कोई ऐसा पर्सन है जिससे आप बहुत ज्यादा चैट करते है, तो आप इस फीचर्स का इस्तेमाल करके उस पर्सन के कांटेक्ट को अपने फोन स्क्रीन पर लगा सकते है, और आपको बार बार Whatsapp ओपन नहीं करना होगा। इस फीचर का यूज करने के लिए आपको उस पर्सन के चैट पर लॉन्ग प्रेस करना होगा, फिर आपक ऊपर दायें तरफ तीन डॉट्स पर टैप करेंगे तो आप के सामने Add Chat Shortcut का ओपसन आ जाएगा।
Custom Notification- इस फीचर का इस्तेमाल करके आप अपने Whatsapp पर मौजूद सभी कांटेक्ट और ग्रुप के लिए अलग अलग टोन सेट कर सकते हैं। इस फीचर का यूज करने के लिए आपको उस कांटेक्ट के चैट में जाना है, फिर ऊपर दायें तरफ तीन डॉट पर टैप करेंगे तो आपके सामने View Contact लिखा हुआ आएगा। View Contact पर टैप करते ही आपके सामने Custom Notification का ओपसन आ जाएगा।
Two-step Verification-  यह फीचर आपके Whatsapp को सिक्योर करता है। आपके अलावा आपके Whatsapp को कोई भी एक्सेस नहीं कर सकता है। इस फीचर के पहले step में आपको 6 अंक का पिन बनाना होता है, और दुसरे step में आपको अपनी email id देनी होती है। इस फिचर का यूज करने के लिए आपको अपने Whatsapp में जाना है, और ऊपर दायें तरफ तीन डॉट पर टैप करना है। इसके बाद आपको setting में टैप करना है, फीर Account पर टैप करना है उसके बाद आपके सामने Two-step Verification का ओपसन आ जाएगा।


New broadcast- इस फीचर कि मदद से आप बहुत सारे लोगों का एक ग्रुप बना सकते हैं, और एक ही साथ सभी लोगों के साथ चैट भी कर सकते हैं। इसमें अच्छा सुविधा यह है कि अगर कोई आपको रिप्लाई  भी करता है तो वह सिर्फ आपके पास ही आता है, broadcast ग्रुप में शामिल किसी भी दुसरे पर्सन के पास नहीं जाता है। इस फीचर का यूज करने के इए आपको अपने Whatsapp में जाना है, और ऊपर दायें तरफ तीन डॉट पर टैप करना है, इसके बाद आपको New broadcast में टैप करके लोगों का एक ग्रुप बनाना है। Whatsapp best features

1/post a comment

Post a Comment

Previous Post Next Post