भारत के विराट कोहली ने रचा इतिहास- India newzealand T20

भारत के विराट कोहली ने रचा इतिहास- India newzealand T20

India newzealand T20- विराट कोहली के बारे में तो हम सभी लोग जानते हैं कि विराट कोहली का नाम भारत के ही नहीं बल्कि पुरी दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में लिया जाता है। इसके साथ ही विराट कोहली एक बहुत अच्छे कप्तान भी हैं। विराट कोहली ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से बहुत ही कम वक्तों में कई खिलाड़ियों से बहुत कम मैच खेलने के बावजूद क्रिकेट के इतिहास में बहुत से रिकॉर्ड को अपने नाम किया है, जो दुसरे खिलाड़ी नहीं कर पाये। हम सभी यह बात जानते है कि भारत के बेहतरीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद विराट कोहली को भारतीय टीम कि कप्तानी दिया गया था और विराट कोहली ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ न्यूज़ीलैण्ड में जाकर पहली बार भारत को T20 मैच के सीरिज में जीत दिलाई है।

भारत और न्यूज़ीलैण्ड के बीच होने वाले तीसरे T20 मैच- India newzealand T20 

भारत और न्यूज़ीलैण्ड के बीच होने वाले तीसरे T20 मैच में न्यूज़ीलैण्ड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और पहले भारत को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। भारत कि टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के 65 रनों कि अर्द्धशतकिय पारी कि मदद से 20 ओवर में 5 विकेट के नुक्सान पर 179 रन बनाए और उसके बाद न्यूज़ीलैण्ड कि टीम ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुक्सान पर 179 रन बनाए, जिसमे सबसे अहम योगदान न्यूज़ीलैण्ड के कप्तान केन विलियमसन रहा। केन विलियमसन ने 95 रन कि शानदार पारी खेली लेकिन अपने टीम को जीत नहीं दिला पाये और मैच टाई हो गया और मैच के नतीजा के लिए सुपर ओवर खेला गया। India newzealand T20

सुपर ओवर में 20 रन बनाकर भारत ने जीता मैच- India newzealand T20

जब मैच टाई हो गया तब मैच के नतीजा के लिए सुपर ओवर खेला गया। जिसमे न्यूज़ीलैण्ड कि टीम ने पहले बल्लेबाजी कि न्यूज़ीलैण्ड कि टीम कि तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए केन विलियमसन और मार्टिन गप्टिल मैदान में आये और भारतीय टीम ने गेंदबाजी कि जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को दी। न्यूज़ीलैण्ड कि टीम जसप्रीत बुमराह कि 6 गेंदों पर 17 रन बनाये और भारत के सामने जीत के लिए 18 रनों का लक्ष्य रखा। उसके बाद भारतीय टीम कि तरफ से रोहित शर्मा और के एल राहुल को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया और न्यूज़ीलैण्ड कि टीम ने गेंदबाजी कि जिम्मेदारी टीम साउदी को दिया। टीम साउदी ने पहले 4 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही दिए उसके बाद बचे हुए 2 गेंदों में भारतीय टीम को जीतने के लिए 10 रन बनाने थे और रोहित शर्मा ने लगातार 2 गेंदों में 2 छक्के लागाये और भारतीय टीम ने कुल 6 गेंदों पर 20 रन बनाकर मैच को जीत लिया।


भारत ने तीनों T20 मैच को छक्के से ख़त्म किया 

भारत और न्यूज़ीलैण्ड के बीच होने वाले इस T20 के 5 मैचों के सीरिज में भारत ने एक और कमाल किया कि लगातार तीनों मैचों को छक्के से ख़त्म किया और सीरिज को अपने नाम कर लिया
पहला T20 मैच में श्रेयश अय्यर ने छक्का मारकर  भारतीय टीम को जीत दिलाई।
दूसरा T20 मैच में शिवम दुबे ने छक्का मारकर  भारतीय टीम को जीत दिलाई।
तीसरा T20 मैच में रोहित शर्मा  ने छक्का मारकर  भारतीय टीम को जीत दिलाई। India newzealand T20

2/post a comment

Post a Comment

Previous Post Next Post