![]() |
| Source of image : Pixabay |
Budget date in india- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सांसद में 1 फ़रवरी 2020 को आम बजट पेश करेंगी। आप लोगों कि जानकारी के लिए बता दें कि बजट कि दो किस्में होती है। एक होता है आम बजट और दूसरा अंतरिम बजट होता है जिसे वोट ओन अकाउंट भी कहते है। इन दोनों तरह के बजट के बारे में हम आपको आगे बताने वाले है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से लोगों को लुभाने वाली बजट पेश करने कि उम्मीद है। वित्त मंत्री सीतारमण आम बजट पेश करने से पहले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ कई बार बात चित कर रखी है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक में मौजूद रहने वाले लोग
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने से पहले मीटिंग करके कई लोगों से बात चित कि जिनमे महासचिव बी एल संतोष, अरुण सिंह, और भूपेंद्र यादव के अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा शामिल हैं। Budget date in india
आम बजट
आम बजट में सरकार नए साल का पुरा हिसाब किताब बजट के रूप में पेश करती है, जिससे सांसद को सरकार यह बताती है कि सरकार नए साल में किस काम के लिए कितने पैसे खर्च करेगी। आपकी जानकारी के लिए बतादें कि भारत के संविधान में बजट शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है संविधान के आर्टिकल 112 में इसे वार्षिक वित्तीय विवरण कहा गया है जिसे हम लोग अपनी भाषा में आम बजट कहते है।
इसे भी पढ़े: भारत और अमेरिका कि करेंसी
अंतरिम बजट- Budget date in india
जो बजट सरकार सिर्फ कुछ महीनो के लिए पेश करती है उसे अंतरिम बजट कहते है। अंतरिम बजट को सरकार लोकतंत्रीक देशों में चुनाव होने वाले साल के दौरान पेश करती है। असल में इस बजट का मकसद देश में नए सरकार के बनने तक के लिए खर्चे का इन्तेजाम करना होता है। अंतरिम बजट में ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया जाता है जिसे पुरा करने के लिए कानून को बदलना पड़े या सांसद कि मंजूरी लेनी पड़े। अंतरिम बजट में टेक्स में भी किसी किस्म का बदलाव नहीं किया जाता है, लेकिन सरकार सर्विस टेक्स में कुछ रहत दे देती है।
आसान शब्दों में कहा जाए तो आम बजट को सरकार पुरे साल के लिए पेश करती है जबकि अंतरिम बजट को सरकार सिर्फ कुछ महीनों के लिए पेश करती है।
बजट को कब और कहाँ प्रिंट किया जाता है?- Budget date in india
रिपोर्ट के मुताबिक़ वित्त मंत्री के द्वारा बनाए गए देश के बजट को सिर्फ दो दिन पहले ही छापने के लिए प्रिंटर्स को दिया जाता है, क्यूंकि बजट को देश का सबसे सुरक्षित दस्तावेज माना जाता है। बजट छापने का काम सबसे पहले राष्ट्रपति भवन के अंदर होता था, लेकिन सन 1950 में बजट के लिक होने के बाद देश का बजट दिल्ली के मिंटो रोड में एक प्रिंटिंग प्रेस में छपना शुरू हुआ, लेकिन सन 1980 के बाद से अब तक वित्त मंत्री के द्वारा बनाए गए देश के बजट को दिल्ली में नार्थ ब्लाक के बेसमेंट में प्रिंट किया जा रहा है। Budget date in india
इसे भी पढ़े: भारत में किसानों के मौजूदा हालत

Good
ReplyDeleteGood
ReplyDeleteVery good
ReplyDeletePost a Comment