Suresh raina indian cricketer- सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट टीम के एक महान खिलाड़ी है। सुरेश रैना का जन्म उत्तर प्रदेश के छोटे से गाँव मुरादनगर में हुआ था। 33 साल के सुरेश रैना ने अपने खेल के प्रदर्शन से लोगो को बहुत खुश किया है। बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले सुरेश रैना ने अपने बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत से मैचों में जीत दिलाई है। इसके अलावा वो गेंदबाजी करने के साथ साथ एक बहुत अच्छे फील्डर के रूप में भी जाने जाते हैं। सुरेश रैना ने हर फोर्मेट में अपना कमाल दिखाया है। सुरेश रैना चाहे वनडे हो या फिर टी20 हो सभी फोर्मेट में बहुत ही सूझ बुझ के साथ एक शानदार पारी खेलते है और अपने टीम को जीत दिलाने कि पुरी कोशिश करते हैं। सुरेश रैना का प्रदर्शन इन सारे ही फोर्मेट में बहुत ही शानदार रहा है।
अब तक किसी भारतीय खिलाड़ी ने यह कमाल नहीं किया है
एक रिपोर्ट के मुताबिक सुरेश रैना भारत के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, वनडे, टेस्ट, टी20, आइपीएल और चैंपियंस लीग टी20 में कम से कम एक शतक जरूर बनाया है।
इसे भी पढ़े: भारत के विराट कोहली ने रचा इतिहास
सुरेश रैना ने अब तक 322 मैच खेला है- Suresh raina indian cricketer
सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 322 मैच खेले हैं, जिसमें 226 वनडे, 18 टेस्ट, और 78 टी20 मैच शामिल हैं। Suresh raina indian cricketer
सुरेश रैना का प्रदर्शन एक बल्लेबाज के रूप में
सुरेश रैना का प्रदर्शन एक बल्लेबाज के रूप में बहुत ही अच्छा रहा है सुरेश रैना ने 226 वनडे मैचों में लगभग 35.31 की औसत से 5615 रन बनाए हैं और उसमे 5 शतक और 36 अर्धशतक भी शामिल है इसके साथ ही सुरेश रैना ने 78 टी20 मैचों की 66 पारियों में लगभग 29.18 के औसत से 1605 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल हैं। कमाल कि बात यह भी है कि ये पारियां सुरेश रैना चौथे और पांचवे नंबर पर बल्लेजी करके खेला है।
सुरेश रैना का प्रदर्शन एक गेंदबाज के रूप में- Suresh raina indian cricketer
सुरेश रैना ने वनडे मैचों में गेंदबाजी करते हुए 36 विकेट अपने नाम किये हैं और टेस्ट मैचों में भी सुरेश रैना ने 13 विकेट लिए हैं। इसके अलावा सुरेश रैना ने टी20 क्रिकेट मैचों में गेंदबाजी की है जिसमें उन्होंने 13 विकेट अपने नाम किये हैं।
आइपीएल में सबसे पहले 5 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
सुरेश रैना आइपीएल में सबसे पहले 5 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगभग 137.14 के स्ट्राइकरेट से ये रन पुरे किये थे। सुरेश रैना ने आइपीएल में सबसे ज्यादा 193 मैच खेला है जिसमें 189 परियों में कुल 5368 रन बनाए है।
सुरेश रैना को मिस्टर आइपीएल भी कहा जाता है
सुरेश रैना ने आइपीएल में 1 शतक और 38 अर्धशतक बनाए है। सुरेश रैना ने आइपीएल में कुल 5368 रन को 194 छक्के और 493 चौके से बनाए है और साथ ही 25 विकेट भी लिए है। इसी वजह से सुरेश रैना को मिस्टर आइपीएल भी कहा जाता है। Suresh raina indian cricketer
इसे भी पढ़े: विराट कोहली के नाम है ये बड़े रिकॉर्ड

Good kheladi
ReplyDeleteVery good raina
ReplyDelete, Hitman batsman
ReplyDeleteGood
ReplyDeleteSuperb
ReplyDeleteGood raina
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteNice
ReplyDeletePost a Comment