कब बनेगी खोरी पाकड़-अदौरी घाट पुल- Khoripakad adauri ghat bridge

कब बनेगी खोरी पाकड़-अदौरी घाट पुल- Khoripakad adauri ghat bridge
Source of image : Pixabay

Khoripakad adauri ghat bridge- शिवहर लोकसभा के देवापुर पंचायत में अदौरी गांव और खोरी पाकड़ के बिलकुल करीब से बहने वाली लालबकेया और बागमती नदी पर आज तक पुल नहीं बन पाया है। हालांकि लोग इसके लिए लगातार पर्यास कर रहे हैं कि यहाँ पुल का निर्माण हो जिससे लोगों को इस पुल के ना होने से जो परेशानियाँ हो रही है वह परेशानी भी ख़त्म हो। आपको बता दें कि अभी भी लोग इस नदी को पार करने के लिए नाँव का सहारा लेते हैं जिसके कारण कई लोगों के जान का भी नुक्सान हो चूका है। लेकिन फिर भी सरकार इस पुल को बनाने के लिए कोई खास कदम नहीं उठा रही है जबकि पुल के ना होने से बहुत सारे नुक्सान भी है और पुल बन जाने से बहुत सारे फायदे भी है क्यूंकि यह पुल बनने से मोतिहारी से सीतामढ़ी का रास्ता बहुत ही करीब हो जाएगा।

मोतिहारी शिवहर और सीतामढ़ी को जोड़ने वाली  पुल- Khoripakad adauri ghat bridge  

लालबकेया और बागमती नदी मोतिहारी शिवहर और सीतामढ़ी के बीचों बीच बहती है और साथ ही ये नदी चिरैया, शिवहर और रिगा को भी एक दुसरे से जोड़ती है। अब इस बात का अंदाजा हो सकता है कि इस पुल के ना होने से लोगों को कितनी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है और अगर किसी को मोतिहारी से सीतामढ़ी या सीतामढ़ी से मोतिहारी आना जाना हो तो कितना मुश्किल होता है। Khoripakad adauri ghat bridge 

इसे भी पढ़े: स्वच्छता अपनाओ भारत से गन्दगी भागाओ

खोरी पाकड़ अदौरी घाट पर पुल बनने से मोतिहारी से सीतामढ़ी कि दुरी 60 किलो मीटर हो जायेगी
खोरी पाकड़ अदौरी घाट पर पुल के बन जाने से सीतामढ़ी से मोतिहारी कि दुरी लगभग सिर्फ 60 किलोमीटर हो जायेगी जबकि इस वक़्त लोगों को लगभग 100 किलो मीटर से ज्यादा का सफ़र करना पड़ता है और बारिश के दिनों में तो यह रास्ता कीचड़ कि वजह से लगभग दो महीने या उससे भी ज्यादा दिनों तक बिलकुल ही बंद रहता है जिससे लोग मोतिहारी से शिवहर और सीतामढ़ी आना जाना भी नहीं कर सकते हैं।

35 से 40 हजार किसानो को होगा फायदा- Khoripakad adauri ghat bridge  

खोरी पाकड़ अदौरी घाट पर पुल के बन जाने से सीतामढ़ी से मोतिहारी कि दुरी लगभग सिर्फ 60 किलो मीटर हो जायेगी जिसका एक फायदा तो किसानो को होगा जिससे वे अपने फसल को आसानी से सीतामढ़ी से मोतिहारी या फिर मोतिहारी से सीतामढ़ी लाकर बेच पायेंगे ख़ास कर के जो किसान गन्ना कि खेती करते हैं उनके लिए भी अपने फसल को सीतामढ़ी के चीनी मिल में लाना आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़े: बेरोजगारी से परेशान है युवा

खोरी पाकड़ अदौरी घाट पुल संघर्ष समिति के संयोजक संजय सिंह का प्रयास 

खोरी पाकड़ अदौरी घाट पुल संघर्ष समिति के संयोजक संजय सिंह लगातार कोशिश कर रहे है और सरकार को इस पुल के बहुत सारे फायदे भी बता चुके हैं। संजय सिंह ने अपने संघर्ष को अपने गाँव तक ही सिमित नहीं रखा है बल्कि वे और उनके कुछ साथी इस आन्दोलन को पटना से लेकर दिल्ली तक चला चुके हैं।
खोरी पाकड़ अदौरी घाट पुल संघर्ष समिति के संयोजक संजय सिंह का सरकार और जनता से अपील
खोरी पाकड़ अदौरी घाट पुल संघर्ष समिति के संयोजक संजय सिंह जहाँ एक तरफ सरकार से पुल निर्माण के लिए लगातार आन्दोलन कर रहे है वहीँ दूसरी और लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि लोग ज्यादा से ज्यादा खोरी पाकड़ अदौरी घाट पुल संघर्ष में उनका साथ दे जिससे लोगों का भला होने के साथ साथ गांव और जिले का भी विकास हो। Khoripakad adauri ghat bridge 

2/post a comment

Post a Comment

Previous Post Next Post