![]() |
| Source of image : Pixabay |
Berojgaari ki samasya भारत कि एक बहुत ही अहम समस्या बेरोजगारी है।हमारे देश भारत में बहुत से दुसरे देशों से आकार लोगों ने व्यापार किया और अपने व्यापार को बहुत ज्यादा विकसित भी किया हमारे देश भारत को कभी सोने कि चिड़िया भी कहा गया। लोगों का ऐसा मानना था कि भारत में अनाज के साथ साथ सोना, हिरा, मोती भी उगता है। लेकिन आजादी के बाद से भारत को लगातार बहुत से परेशानीयों से गुजरना परा है और भारत में कुछ ना कुछ समस्या आती ही जा रही है। इन्ही समस्याओं में एक बेरोजगारी कि समस्या है जिससे हमारा देश भारत आज भी बहुत परेशान है और बेरोजगारी कि समस्या के समाधान कि तलाश कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुमान के मुताबिक हमारे देश भारत में लगभग 12 कड़ोर से भी ज्यादा लोग बेरोजगार है।भारत में बेरोजगारी कि समस्या से परेशान है युवा हुनर और डिग्री तो है पर नौकरी नहीं है।
बेरोजगारी का बुरा असर
ऐसा नहीं है कि बेरोजगारी का असर सिर्फ किसी व्यक्ति को ही होता है बल्कि बेरोजगारी एक ऐसा अभिशाप है जिसक बुरा असर पुरे देश पर होता है। देश में मौजूद लोगों के पास हाथ तो है पर उस हाथ से करने के लिए कोई काम नहीं है। युवाओं के पास हुनर और डिग्री तो है पर नौकरी नहीं है। नौकरी के लिए योजनायें बनाई जाती है,उत्साह दिलाई जाती है पर नौकरी करने के लिए मौका नहीं दिया जाता है। हमारे देश भारत में बेरोजगारी हम उसे कह सकते है कि कोई आदमी बाजार में चलने वाले दरों पर काम तो करना चाहता है पर उसे कोई काम मिल ना रहा हो, जबकि अमेरिका में अगर किसी व्यक्ति को उसके डिग्री के हिसाब से काम नहीं मिलता है तो अमेरिका में उसे भी बेरोजगार ही माना जाता है। Berojgaari ki samasya
बेरोजगारी के प्रकार- Berojgaari ki samasya
1. शिक्षित बेरोजगारी- ये वे लोग होते है जिनके पास डिग्री तो होती है पर नौकरी नहीं होती है। ये लोग छोटे काम धंधे करने को पसंद नहीं करते है और मजदूरी करना नहीं चाहते है वे कहते हैं कि इतना पढ़ने के बाद भी अगर मजदूरी ही करना पड़े तो ऐसी पढ़ाई का क्या फायदा यही कारण है कि सबसे ज्यादा शिक्षित लोग ही बेरोजगार है।
2. असिक्षित बेरोजगारी- ऐसे लोग ज्यादा बेरोजगार नहीं है ये लोग किसी भी छोटे काम धंधे को करके अपने लिए रोटी का इन्तेजाम करते हैं।
3. मौसमी बेरोजगारी- ये वे लोग होते हैं जिन्हें साल के कुछ समय में तो काम मिलता है लेकिन जैसे ही वह समय ख़त्म होता है ये लोग फीर से बेरोजगार हो जाते हैं।
इसे भी पढ़े: स्वच्छता अपनाओ भारत से गन्दगी भागाओ
बेरोजगारी के कारण- Berojgaari ki samasya
1. मशीनों का उपयोग- आज मशीनों का उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया है जिसके कारण कई लोग बेरोजगार हो गए हैं क्यूंकि एक मशीन बहुत सारे लोगों का काम अकेले ही कर सकता है। इसी वजह से गांधी जी कहते थे कि हमारे देश को ज्यादा उत्पादन नहीं बल्कि अधिक हांथों द्वारा उत्पादन चाहिए।
2. शिक्षा व्यस्था में बदलाव ना होना- हमारे यहाँ आज भी पुरानी शिक्षा व्यवस्था पर ही शिक्षा दिया जा रहा है जिसमे तकनिकी शिक्षा में कमी देखने को मिलती है तकनिकी शिक्षा में कमी के कारण ही हमारे यहाँ के इंजिनियर भी मशीनों पर काम नहीं कर पाते हैं।
3. छोटे उद्योग धंधे को बढ़ावा नहीं देना- छोटे उद्योग धंधे को बढ़ावा नहीं देना भी बेरोजगारी का एक अहम कारण है हमारे यहाँ सरकार बड़े कंपनियों के बड़े धंधे को बढ़ाने के लिए लाखों रूपए का कर्ज बहुत आसानी से दे देती है। लेकिन छोटे और घरेलु व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई मदद नहीं कि जाती है जिस से हमारे देश में बेरोजगारी कि समस्या बढ़ते ही जा रही है।
बेरोजगारी के समाधान- Berojgaari ki samasya
सरकार अगर बेरोजगारी कि समस्या का समाधान चाहती हैं तो सरकार को इन में सुधार लाना होगा नहीं तो बेरोजगारी एक ऐसी समस्या है जो अपने साथ कई और समस्याओं जैसे अपहरण, दंगे, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, चोरी, डकैती को पैदा करती है। हमारे देश के युवा नौकरी के ना होने पर बेरोजगारी कि वजह से समाज में इन बुराइयों को फैलाने में लग जाती है। Berojgaari ki samasya
इसे भी पढ़े: कब बनेगी खोरी पाकड़-अदौरी घाट पुल

Biye karke bakri chara rahe hain
ReplyDeleteYes
ReplyDeleteIam teacher
ReplyDeleteYes
ReplyDeleteBekar
ReplyDelete12 bi pass karke chulha jala rahi hun
ReplyDeletePost a Comment