दिल्ली सहित इन राज्यों में पेट्रोल की कीमत ने लगाया शतक- Petrol Price over Rs100

दिल्ली सहित इन राज्यों में पेट्रोल की कीमत ने लगाया शतक- Petrol Price over Rs100

Petrol Price over Rs100- हमारे देश भारत में लागातार महंगाई बढ़ती ही जा रही है। इसका एक सबसे बड़ा कारण पेट्रोल-डीजल की कीमत का लगातार बढ़ना है। पेट्रोल-डीजल की कीमत जब कम होती है तो खुद ब खुद और भी चीजों की कीमत कम हो जाती है। इसी तरह से जब पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी होती है तो सभी सामानों की कीमत में बढ़ोतरी हो जाती है। 

हमारे देश भारत में पेट्रोल-डीजल के कीमतों के बढ़ने का सिलसिला नहीं रुक रहा है, यहाँ तक के कई ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं जहाँ पर आज के समय में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से भी ज्यादा है। यही नहीं आज से हमारे देश की राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ज्यादा हो गई है। Petrol Price over Rs100

यहाँ पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार- Petrol Price over Rs100 

हमारे देश भारत में सबसे पहले राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला में फ़रवरी के महिना में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के ऊँचे स्तर पर पहुंचा था। इसके बाद अब एक के बाद एक करके हमारे देश भारत के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के ऊँचे स्तर पर पहुँच गया है। आइये जानते हैं कि किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से भी ज्यादा है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये 50 पैसा है और डीजल की कीमत 102 रुपये 78 पैसा है। 

भारत की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये 21 पैसा है। 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये 23 पैसा है। 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये 52 पैसा है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106 रुपये 25 पैसा है। 

आंध्र प्रदेश की राजधानी विजयवाडा में पेट्रोल की कीमत 105 रुपये 99 पैसा है। 

तेलंगाना में पेट्रोल की कीमत 104 रुपये 29 पैसा है।

कर्णाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 103 रुपये 56 पैसा है।

जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल की कीमत 101 रुपये 18 पैसा है।

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में पेट्रोल की कीमत 101 रुपये 01 पैसा है।

लद्दाख में पेट्रोल की कीमत 105 रुपये 56 पैसा है।

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये 23 पैसा है।

केरल में पेट्रोल की कीमत 101 रुपये 36 पैसा है। 

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101 रुपये 06 पैसा है। 

इसे भी पढ़े:  जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर 

इस महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 25 रुपये 50 पैसा की बढ़ोतरी की है। इसके बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपये, मुंबई में 834 रुपये, कोलकाता में 861 और चेन्नई में 850 रुपये है। Petrol Price over Rs100

इसे भी पढ़े: जानिए अपने शहर में रसोई गैस सिलिंडर की नई कीमत

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज  TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post