Hindi Paheli Part 11- अगर आप भी अपने दिमाग को और ज्यादा शक्तिशाली और तेज बनाने की सोच रहे हैं, तो पहेली को सुलझाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पहेली को सुलझाने में जीतना दिमाग लगाई जाती है उतना ही दिमाग की क्षमता भी बढ़ती है। इस पोस्ट में हम आपके लिए 15 पहेलियों को लेकर आए हैं, जो आपको बहुत पसन्द भी आएगी और इससे आपके दिमाग की क्षमता भी बढ़ सकती है।
15 हिन्दी दिमागी पहेली- Hindi Paheli Part 11
पहेली नम्बर 1-: एक सुन्दर है मूरत, जो देखे अपनी ही सूरत, बोझन लगा आई न, फिक्र पहेली पाई न?
जवाब-: आइना Hindi Paheli Part 11
पहेली नम्बर 2-: मेरी आँख है पर मैं अन्धी हूँ, मेरी पैर है पर मैं लंगड़ी हूँ, मुह है पर बोल नहीं सकती, बताओ तो क्या हूँ?
जवाब-: गुड़िया
पहेली नम्बर 3-: जो आज हूँ वो कल नहीं, जो कल है वो परसों नहीं, फिर आउंगी महिना बाद, देखो बाँट न बरसो?
जवाब-: तिथि / तारीख
पहेली नम्बर 4-: चार और चार को मिलकर आठ से ज्यादा कब बनते हैं?
जवाब-: जब चार और चार मिलकर 44 बनते हैं तो आठ से ज्यादा हो गया
पहेली नम्बर 5-: काटा जाता है, बांटा जाता है पर खाया नहीं जाता, बताओ क्या हुआ?
जवाब-: तास का पत्ती
पहेली नम्बर 6-: वह क्या है जो, है तो सोने की, मगर सोने से बहुत सस्ती है?
जवाब-: चारपाई
पहेली नम्बर 7-: मैं सुबह को आता शाम को जाता, दिन भर अपनी चमक दिखाता, सब सुर्ष्टि को देता हूँ वैभव, इसके बिना जीवन नहीं संभव?
जवाब-: सूरज
पहेली नम्बर 8-:उजली बकरी के पेट में लकड़ी बताओ तो क्या हुआ?
जवाब-: लहसुन
पहेली नम्बर 9-: ऐसी कौन सी सवारी है जो सिर्फ पानी पर चलती है? Hindi Paheli Part 11
जवाब-: जहाज
पहेली नम्बर 10-: उजली बकरी के कान में हरा झबरा, नहा कर चले बकरी शहर बाजार, बताओ क्या हुआ?
जवाब-: मुली, मुली के ऊपर बहुत पत्ता होता है
इसे भी पढ़े: 15 हिन्दी मजेदार दिमागी पहेली भाग 9
पहेली नम्बर 11-: मेरी बदन है भूरा, रेखाएं तीन, खाती हूँ दाना हाथों से बिन, बताओ तो क्या हुआ?
जवाब-: गिलहरी
पहेली नम्बर 12-: वह क्या चीज है जो एक जगह से दूसरी जगह जाती तो है, मगर अपनी जगह से कभी हिलती
नहीं?
जवाब-: सड़क या रास्ता
पहेली नम्बर 13-: पिला पोखर पिला अंडा, बताओ भाई जल्दी, नहीं तो लगेगा डंडा?
जवाब-: कढ़ी पकोड़ा
पहेली नम्बर 14-: एक लड़की ने पूछी, मेरी माँ की माँ के पति के लड़के का लड़का, मेरी माँ का कौन हुआ?
जवाब-: भतीजा
पहेली नम्बर 15-: रहने को घर नहीं, सोने को पलंग नहीं, एक पैसा पास नहीं फिर भी राजा कहलाये बताओ क्या हुआ?
जवाब-: शेर Hindi Paheli Part 11
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।
Post a Comment