Hindi Paheli Part 10- अगर आप भी अपने दिमाग को और ज्यादा शक्तिशाली और तेज बनाने की सोच रहे हैं, तो पहेली को सुलझाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पहेली को सुलझाने में जीतना दिमाग लगाई जाती है उतना ही दिमाग की क्षमता भी बढ़ती है। इस पोस्ट में हम आपके लिए 15 पहेलियों को लेकर आए हैं, जो आपको बहुत पसन्द भी आएगी और इससे आपके दिमाग की क्षमता भी बढ़ सकती है।
15 हिन्दी दिमागी पहेली- Hindi Paheli Part 10
पहेली नम्बर 1-:अंत काटों तो दूसरा बन जाता है, सब्जी और चाय दोनों का स्वाद बढ़ाता है?
जवाब-: अदरक
पहेली नम्बर 2-: हरा भरा मेरा अंग, रहता हूँ डिब्बा में बंद, डिब्बा खोलना आसान है काम, बच्चो बताओ मेरा नाम?
जवाब-: मटर
पहेली नम्बर 3-: मैं मीठा हूँ, मुझे हर कोई करे पसन्द, मोटी दीवारों में हूँ बंद, पेड़ मेरा है बहुत ही फसला, लेकिन मुझे कभी न जला पाए लोग?
जवाब-: केला
पहेली नम्बर 4-: दो अक्षर का है मेरा नाम, इसका फल हम सबको भाया, सबसे ज्यादा किस्म बताया, फल में गुठली भी है बताया?
जवाब-: आम
पहेली नम्बर 5-:तिन अक्षर का नाम बताया, फल है इसका काला काला, मधुमेह का रोगी हितैषी, होती है छाया छत जैसी?
जवाब-: जामुन
इसे भी पढ़े: 15 हिन्दी मजेदार दिमागी पहेली भाग 9
पहेली नम्बर 6-: वह रहता फटेहाल हरदम, दुआर दुआर तक जाए, चाहे जीतना कोशिश करे, अपना मन चाहा न पाए?
जवाब-: फकीर , भिखारी
पहेली नम्बर 7-: धीरे से चल कर तुम्हारे पास है आती, खिल खिलाकर हंसी है बन जाती, नहीं है नाक और नही है कान, होटों पर होती है उसकी पहचान?
जवाब-: मुस्कान
पहेली नम्बर 8-: इसकी सिटी घर घर बाजे, खाना पकने में कम समय लागे, मिलता सबको दाल चावल, भाई मेरा नाम बताओ? Hindi Paheli Part 10
जवाब-: प्रेशर कुकर
पहेली नम्बर 9-: यह खेल है बड़ा अनोखा, एक दूजे के हद में जो उसे धोखा, ठोंका ताल साँस रोका, छूकर वापस जल्दी भागा?
जवाब-: कबड्डी
पहेली नम्बर 10-: सर पर है सिकुड़ी, हर घर में यह होती, चलती है शान से धुल उराती, करती काम है ताजा तजा?
जवाब-: झाडू
इसे भी पढ़े: 15 हिन्दी मजेदार दिमागी पहेली भाग 8
पहेली नम्बर 11-: सत्य धर्म का बोझ उठाता, जीतना होता उतना ही कहता, हाथ में आजू बाजु फैले, पाव में रहता है दो थैले?
जवाब-: तराजू
पहेली नम्बर 12-: बेसक न हो मेरे हाथ में हाथ, पर जीता है मेरे साथ साथ?
जवाब-: परछाई
पहेली नम्बर 13-: बेल पड़ा है तालाब में, फूल खिलते जाय, एक अचम्भा देख भैया, फूल बेल को खा जाय?
जवाब-: दीपक
पहेली नम्बर 14-: एक मुर्गा का चमत्कार चलते चलते थक जाये, लाओ चाकू काटो गर्दन फिर से चलने लग जाए?
जवाब-: पेंसिल
पहेली नम्बर 15-: तेरे दर पे बैठा हूँ मैं, करता हूँ मैं रखवाली, बोलो भैया क्यों ले गए मेरी घरवाली?
जवाब-: ताला Hindi Paheli Part 10
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।
Post a Comment