Jio Phone Next- अगर आप भी स्मार्टफोन चलाना चाहते हैं लेकिन आपके पास ज्यादा बजट नहीं है, तो आपके लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। आप जानते हैं कि भारत को 2G मुक्त बनाने के मकसद से रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 4G कीपैड फोन को लॉन्च किया था। इसके बाद जानकारी के मुताबिक अब मुकेश अंबानी ने जियो फोन नेक्स्ट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है।
यह स्मार्टफोन गूगल और रिलायंस जियो के पार्टनरशिप में तैयार हुआ है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को दुसरे 4G फोन के मुकाबले में बहुत ही कम कीमत में 10 सितंबर से खरीद सकेंगे। यह फोन गूगल और जियो के ऐप्स और फीचर्स से लैस होने के साथ ही गूगल एंड्रॉइड आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। आइये इस जियो फोन नेक्स्ट स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ और बातों को जानते हैं। Jio Phone Next
कितनी होगी कीमत- Jio Phone Next
रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो फोन नेक्स्ट स्मार्टफोन स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कुछ भी नहीं बताया है लेकिन यह दावा किया है कि यह फोन हमारे देश भारत का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे सस्ता फोन है। उन्होंने आगे कहा कि इस फोन को भारत में रहने वाले लोगों के जरूरतों और बजट को देखते हुए तैयार किया गया है।
मुकेश अंबानी के मुताबिक भारत में 2G मोबाइल फोन के लगभग 300 मिलियन यूजर हैं जिसका सबसे बड़ा कारण 4G स्मार्टफोन का महंगा होना है। इसके कारण मैंने सुंदर पिचाई के साथ मिलकर कम कीमत में 4G स्मार्टफोन पेश करने का एलान किया था, इससे भारत को 2G मुक्त बनाने में सहायता मिलेगी। इस फोन को पहले भारत में बेचा जाएगा फिर दुसरे देशों में इसे लॉन्च किया जाएगा।
जियो फोन नेक्स्ट स्मार्टफोन के फीचर
जियो फोन नेक्स्ट स्मार्टफोन में वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट रहेगा जिससे यूजर बोलकर भी सर्च कर सकेंगे। यह फोन ऑटोमेटिक रीड अलाउड स्क्रीन टेक्सट फीचर से लैस होगा, इससे यूजर फोन स्क्रीन पर लिखे टेक्स्ट को ऑडियो में ऑटोमेटिक तरीके से बदल सकेंगे। इसके साथ ही इसमें भाषा ट्रांसलेशन फीचर दिया जाएगा। इस फोन में ऐप्स डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का सपोर्ट मिलेगा। फोन में एंड्रॉइड अपडेट, एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम का ऑप्टिमाइज वर्जन और बेहतरीन कैमरा भी होंगे।
इसे भी पढ़े: Amazon के मालिक जेफ बेज़ोस की जीवनी
इंटरनेट से जुड़ेंगे भारत के लोग
गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने बताया कि जियो फोन नेक्स्ट स्मार्टफोन को खासकसर कर भारत के लोगों के लिए तैयार किया गया है और इससे पहली बार इंटरनेट का अनुभव करने वाले लोगों को फायदा होगा। जियो और गूगल क्लाउड के बीच यह 4G साझेदारी भारत में रहने वाले लोगों को इंटरनेट से जुड़ने में सहायता करेगी। मुकेश अंबानी ने यह जानकारी दी है कि डेटा खपत के मामले में रिलायंस जियो का नेटवर्क पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर है और हर महीने लगभग 630 करोड़ GB डेटा खपत होती है।
इसे भी पढ़े: जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Phone ke sath recharge bhi sasta karwa
ReplyDeletePost a Comment