PM Modi Gets Emotional- संसद के उपरी सदन से चार सांसदों का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर उनकी विदाई की गई। इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, श्रीमान शमशेर सिंह जी, मीर मोहम्मद फैयाज जी, नादिर अहमद जी शामिल हैं।
PM मोदी ने इस विदाई के मौके पर राज्यसभा को संबोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद की तारीफ किया। PM मोदी गुलाम नबी आजाद की तारीफ करते हुए एक आतंकी घटना का जिक्र करके भावुक हो गए। PM Modi Gets Emotional
तारीफ़ करते हुए PM मोदी हुए भावुक- PM Modi Gets Emotional
PM मोदी ने कहा कि जब हम दोनों अपने अपने राज्य के मुख्यमंत्री थे तो आतंकवादियों ने गुजरात के कुछ यात्रियों पर हमला किया था। इस हमले में 8 लोग मारे गए थे। उस समय सबसे पहले मुझे गुलाम नबी जी ने फोन किया। फोन पर उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। गुलाम नबी जी इस घटना की निगरानी ऐसे कर रहे थे जैसे वे उनके परिवार के सदस्य हैं।
PM मोदी गुलाम नबी जी तारीफ़ करते हुए बहुत ज्यादा भावुक हो गए और बात करते करते रुक गए। इसके बाद PM मोदी ने अपने आंसू पोछे और टेबल पर रखे गिलास से पानी पीकर सॉरी कहा।
इसे भी पढ़े: दुनिया की इस आखिरी सड़क पर लोगों को अकेले जाना है मना
PM मोदी ने संबोधन में कही ये बात
PM मोदी ने राज्यसभा को संबोधन करते हुए कहा कि पद आते हैं, उच्च पद आते हैं, सत्ता आती है पर उसे कैसे संभालना है, यह गुलाम नबी आजाद जी से लोगों को सीखना चाहिए। मैं उन्हे सच्चा दोस्त समझूंगा। PM मोदी ने कहा कि उनके एक जूनून के बारे में लोग नही जानते है, वो है बागवनी। वह यहां के घर के बगीचे को संभालते है, जो कश्मीर की याद दिलाता है।
इसके अलावा अगर आप जानना चाहते हैं कि PM मोदी ने राज्यसभा को संबोधन करते हुए और क्या कहा तो आप निचे दिए गए इस वीडियो को देख सकते हैं। PM Modi Gets Emotional
इसे भी पढ़े: देखें वीडियो: यहाँ 28 तरह के साँपों से किया जाता है मसाज
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment