इन देशों में बच्चा पैदा होने पर मनाते है अजीबोगरीब रिवाज- Most Weird Birth Customs

इन देशों में बच्चा पैदा होने पर मनाते है अजीबोगरीब रिवाज- Most Weird Birth Customs

Most Weird Birth Customs- आप सभी लोग जानते हैं कि जब भी कोई बच्चा या बच्ची पैदा होता है तो उसके परिवार के लोग बहुत ही खुश होते हैं। लोग बच्चे के पैदाइस के मौके पर ईद और होली जैसे त्यौहारों की तरह खुशियाँ मनाते हैं। पूरी दुनिया में लोग बच्चे के पैदाइस का रस्म अलग अलग तरीके से मनाते हैं । इन रस्मों को जानकर आप लोग भी हैरान हो जायेंगे। 

लोगों की ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इन सभी रस्म को पूरा करने से बच्चा कई परेशानियों से बचा रह सकता है। आइये जानते हैं कि इंडोनेशिया, जापान, चीन और  नाइजीरिया में बच्चे के पैदा होने पर कौन कौन से रस्म मनाई जाती है। Most Weird Birth Customs

इंडोनेशिया में बच्चे को जमीन पर नहीं रखा जाता  

इंडोनेशिया में बच्चे के पैदा होने पर एक बहुत ही अजीब रस्म मनाई जाती है। इस रस्म के मुताबिक पहले बच्चे को 3 महिना तक जमीन पर नहीं रखना है। इस रस्म को पूरा करने के लिए माँ अपने बच्चे को पुरे समय गोद में ही या तो बिस्तरे में रखे  रहती है। इस रस्म को लेकर ऐसी मान्यता है कि जमीन से दूर रखने से बच्चे का संपर्क दूसरी दुनिया से होता है।

जापान में गर्भनाल को नहीं फेंकते हैं- Most Weird Birth Customs

जापान में बच्चे की गर्भनाल को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया जाता है। इस देश में गर्भनाल को लेकर ऐसी मान्यता है कि यह माँ से जुड़ा प्रतीक है। इसी के कारण बच्चे के पैदाइश के बाद गर्भनाल को नहीं फेंका जाता है। बल्कि एक अच्छे डिब्बे में संभाल कर रख दिया जाता है। जापान में इसे (हिसु नू) मतलब पेट की पुंछ कहा जाता है।

इसे भी पढ़े : जीभ दिखाकर भी होता है स्वागत

चीन में माँ को परिवार से अलग रहना होता है- Most Weird Birth Customs 

चीन में बच्चा पैदा होने पर माँ परिवार के लोगों से एक महीने तक अलग रहती है। इस महीने में ना तो वह घर से बहार निकल सकती है और ना ही नहा सकती है। इस महीने में वह कच्चा फल भी नहीं खा सकती है। इस महीने को चीन में (जू युएजी) कहते हैं। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक चीन का यह रस्म लगभग दो हजार साल से भी ज्यादा पुराना है।     

इसे भी पढ़े : दुनिया के 7 अजूबा  कि दिलचस्प कहानी

घाना और नाइजीरिया में मनाते हैं शोक

रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक घाना और नाइजीरिया में गर्भनाल के लिए शोक मनाया जाता है। अफ़्रीकी देशों में गर्भनाल को जुड़वा बहन या भाई मानते हैं। यहाँ पर गर्भनाल को लोग पेड़ के नीचे पूरी रस्मों के साथ दफनाते हैं। Most Weird Birth Customs    

इसे भी पढ़े:  देखें वीडिय: इस ड्राईवर को देखकर लोगों के उड़े होश

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज  TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post