Sabse Jahrila Janwar- इस दुनिया में कई तरह के प्राणी पाए जाते हैं कोई शाकाहारी प्राणी है तो कोई मांसाहारी प्राणी है। कोई प्राणी बहुत ही छोटा है तो कोई प्राणी बहुत ही बड़ा है। बहुत से ऐसे भी प्राणी है जिसकी खूबसूरती को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आज हम आपको इस दुनिया में पाए जाने वाले कुछ ऐसे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं जो कोबरा से भी ज्यादा जहरीले है। आइये इन जीवों के बारे में जानते हैं जिसके जहर से इन्सान को कुछ ही समय में मौत आ सकती है।
ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस
पूरी दुनिया में ऑक्टोपस की लगभग 300 से ज्यादा प्रजाति है, जिसमे सबसे ज्यादा जहरीला ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस है। ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर में पाए जाते हैं। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इसके जहर से इन्सान को सिर्फ 30 सेकण्ड में मौत आ सकती है। यह जब किसी को एक बार काटता है तो उसमे इतना जहर होता है कि उससे एक ही साथ 25 इंसानों की मौत हो सकती है। Sabse Jahrila Janwar
जेलीफिश- Sabse Jahrila Janwar
जेलीफिश की प्रजाति में पाए जाने वाले बॉक्स जेलीफिश दुनिया में अब तक खोज किये गए जीव-जंतुओं में सबसे ज्यादा जहरीला जीव है। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इसके जहर से एक साथ 60 इंसानों की मौत हो सकती है। इसके जहर से इन्सान को सिर्फ 60 सेकण्ड में मौत आ सकती है।
फनल वेब मकड़ी
फनल वेब मकड़ी ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने के कारण इसे ऑस्ट्रेलियन फनल वेब स्पाइडर भी कहते हैं। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इसका जहर सायनाइड से भी खतरनाक है। इस मकड़ी के काटने से 15 मिनट से लेकर 72 घंटे के अन्दर इन्सान की मौत हो सकती है।
इसे भी पढ़े: इस देश में लोग खाने लगे थे इंसानों का मांस
कोन स्नेल घोंघा- Sabse Jahrila Janwar
पूरी दुनिया में घोंघा की लगभग 600 से ज्यादा प्रजाति है, जिसमे सबसे ज्यादा जहरीला कोन स्नेल घोंघा है। इसके जहर से कुछ ही समय में किसी को लकवा की बीमारी हो सकती है।
इसे भी पढ़े: यहाँ राष्ट्रपति भवन की रक्षा सेना नहीं उल्लू और बाज करते हैं
इंडियन रेड बिच्छू
बिच्छू की प्रजाति में पाए जाने वाले इंडियन रेड बिच्छू सबसे ज्यादा जहरीला है। भारत में पाए जाने के कारण इसे इंडियन रेड स्कॉर्पियन भी कहते हैं। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इस बिच्छू के काटने से 72 घंटे के अन्दर इन्सान की मौत हो सकती है। Sabse Jahrila Janwar
इसे भी पढ़े: सांप के बारे में 15 रोचक बातें
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment