Kachhua Ki Rochak Baaten- इस दुनिया में बहुत से ऐसे चीज है जिनमे कई रहस्य छुपे हैं। इस दुनिया में बहुत से ऐसे भी रहस्य हैं जिनका पता आजतक नहीं चल पाया है। वैसे तो इस दुनिया में बहुत से प्राणी रहते हैं जिनकी अलग अलग खासियत है। आज हम आपको एक बहुत ही स्पेशल प्राणी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्पेशल प्राणी का नाम कछुआ है।
इस दुनिया में जितने भी प्राणी या जीव जन्तु है। उन सबकी जन्म भी होती है और मृत्यु भी होती है। इनमे से कुछ प्राणी या जीव जन्तु की जिंदगी बहुत ही कम सिर्फ कुछ ही दिन की होती है और इनमे से कुछ ऐसे भी प्राणी हैं जिनकी उम्र सैकड़ों साल की होती है। आज हम आपको एक ऐसे ही प्राणी कछुआ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी जिंदगी लगभग 150 साल से 200 साल के बीच होती है। आइये इस स्पेशल प्राणी कछुआ के कुछ अजीबोगरीब बातों को जानते हैं। Kachhua Ki Rochak Baaten
कछुआ की कितनी प्रजाति है?
वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दुनिया में लगभग कछुआ की 350 से भी ज्यादा प्रजातियाँ रहती है। कछुआ की बहुत सी ऐसी प्रजातियाँ है जो आज के समय में ख़त्म हो गई है। जानकारी के मुताबिक कछुओं की प्रजातियाँ सिर्फ अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़कर बाकी सभी महाद्वीपों पर पाई जाती है। कछुआ की इन प्रजातियों में से कुछ प्रजाति पानी में रहना पसन्द करती है और कुछ प्रजाति जमीन पर रहना पसन्द करती है।
कछुआ करोड़ों सालों से मौजूद है
रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक कछुआ इस धरती पर करोड़ों साल पहले से मौजूद है। वैज्ञानिकों के अनुसार कछुआ इस धरती पर छिपकली, सांप और मगरमच्छ से भी पहले से मौजूद हैं। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक वैज्ञानिकों ने अभी से कुछ साल पहले ही कछुआ का लगभग 12 करोड़ साला पुराने जीवाश्म की खोज की थी।
इसे भी पढ़े: एशिया के सबसे स्वच्छ गाँव में बहुत कुछ है खास
कछुआ के दांत नही होते हैं
आपलोगों ने इस दुनिया में मौजदू जीव जंतुओं के मुंह में दांत जरुर देखा होगा। दांत की सहायता से ही प्राणी किसी चीज़ को चबाकर खाते हैं। लेकिन आपको जानकर बहुत ही ज्यादा हैरानी होगी कि कछुआ के मुंह में दांत नहीं होते हैं। कछुआ के मुंह में हड्डी का एक पट्टा है जिसकी सहायता से कछुआ खाना को चबाकर खाते हैं। एक दिन में कछुआ लगभग 6.4 किलोमीटर ही चल सकता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी के मुताबिक कछुआ की सबसे तेज रफ्तार एक किलोमीटर प्रति घंटा है।
इसे भी पढ़े: दुनिया के 7 अजूबा कि दिलचस्प कहानी
कछुआ के शरीर का कवच बहुत ही मजबूत होता है
कछुआ के शरीर के उपर जो कवच होती है उसकी मजबूती को जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस कवच को लगभग 200 गुना से ज्यादा शक्तिशाली चीज की सहायता से तोड़ा जा सकता है। यह कवच इतना मजबूत होता है कि इस पर बन्दुक की गोलियों का असर भी नहीं होता है।
इसे भी पढ़े: सांप के बारे में 15 रोचक बातें
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment