Trains Cancelled List- हमारे देश भारत में रोजाना ही लाखों लोग ट्रेनों में सफ़र करते हैं। भारतीय रेलवे शुरू होने के बाद से कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन में पूरी तरह से बंद हो गई थी। लॉकडाउन खुलने के बाद भारतीय रेलवे ने फिर से ट्रेनों को चलाना शुरू किया है। लेकिन अभी भी सभी ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से नहीं हो पाया है।
इसी बीच अब भारतीय रेलवे कोहरे के कारण लोगों का ख्याल करते हुए फिर से कुछ ट्रेनों को 16 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक के लिए रद्द करने का फैसला किया है। इसलिए आप अगर ट्रेन में सफ़र करने की सोच रहे हैं या फिर आपने अपना टिकट बुक कर लिया है तो एक बार रद्द हुए ट्रेनों की लिस्ट को जरुर देखें। Trains Cancelled List
रद्द किये ट्रेनों की लिस्ट- Trains Cancelled List
रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे के एक अधिकारी पंकज कुमार ने बताया है कि भारतीय रेलवे ने 16 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक ट्रेनों को रद्द करने का फैसला यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लिया है। दिसंबर महिने की 16 तारीख से आने वाले साल के 31 जनवरी के बीच हर बुधवार और रविवार को गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनस के लिए जाने वाली ट्रेन रद्द रहेगी। इसी तरह से दिसंबर महिने की 17 तारीख से आने वाले साल के 28 जनवरी के बीच हर सोमवार और वृहस्पतिवार और रविवार को आनंद विहार टर्मिनस से गोरखपुर के लिए जाने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
इसके अलावा दिसंबर महीने की 16 तारीख से अगले साल के 31 जनवरी तक कानपुर अनवरगंज से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 05003 प्रयागराज रामबाग से कानपुर अनवरगंज के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह से दिसंबर महीने की 16 तारीख से अगले साल के 31 जनवरी तक गोरखपुर से कानपुर अनवरगंज जाने वाली ट्रेन नंबर 05004 कानपुर अनवरगंज से प्रयागराज रामबाग के बीच रद्द रहेगी।
इसे भी पढ़े: इस महीने दिसंबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद
किसानों के आन्दोलन के कारण रद्द ट्रेनों की लिस्ट
पंजाब के कुछ ट्रेन को किसानों के आन्दोलन के कारण रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसमें 13 दिसंबर को ट्रेन नंबर 05212 अमृतसर से दरभंगा के लिए जाने वाली थी। इसके साथ ही ट्रेन नंबर 04651 जयनगर से अमृतसर अंबाला जाने वाली और ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर से जयनगर अंबाला जाने वाली ट्रेन को रद्द किया गया है। Trains Cancelled List
इसे भी पढ़े: कम पूंजी में शुरू कर सकते हैं 5 बिजनेस
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment