इसी बीच पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एटीएम से पैसे निकालने के नियम में बदलाव किया है। अगर आपने भी अपना खाता पंजाब नेशनल बैंक में खुलवाया है तो यह खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और जरुरी है। आपको बतादें कि पंजाब नेशनल बैंक ने 1 दिसंबर से एटीएम से पैसे निकालने के नियम में बदलाव कर दिया है। अब ग्राहक पहले की तरह पैसा नहीं निकाल पाएंगे। आइये जानते हैं कि इस नियम के बाद ग्राहकों को एटीएम से पैसा कैसे निकालना होगा। PNB Bank ATM Niyam
वन टाइम पासवर्ड (OTP) सिस्टम होगा लागू- PNB Bank ATM Niyam
आये दिन लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। धोखाधड़ी करने वाले लोगों का पैसा धोखे से चुरा लेते हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने इस तरह की धोखाधड़ी के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए एटीएम से पैसे निकालने के नियम में वन टाइम पासवर्ड (OTP) सिस्टम को लागू करने का फैसला किया है। पंजाब नेशनल बैंक वन टाइम पासवर्ड (OTP) सिस्टम को 1 दिसंबर से सभी जगहों पर लागू कर देगी। इस सिस्टम के लागु होने के बाद ग्राहक को एटीएम से पैसे निकालने के समय उसके रिजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। फिर ग्राहक को वह वन टाइम पासवर्ड (OTP) बताना होगा। पंजाब नेशनल बैंक के एक ट्विट से मिली जानकारी के मुताबिक यह नियम एटीएम से 10 हजार रुपये से ज्यादा पैसे निकालने पर लगेगा।
इसे भी पढ़े: ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई करे
पंजाब नेशनल बैंक ने किया ट्विट
पंजाब नेशनल बैंक (PNB 2.0) ने अपने एक ट्विट में इस बात की जानकरी दी है कि 1 दिसंबर से, सभी जगहों पर रात के 8 बजे से सुबह के 8 बजे तक, अगर कोई भी ग्राहक 10 हजार रुपये से ज्यादा पैसा एटीएम से निकालता है, तो उसे रिजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए वन टाइम पासवर्ड (OTP) को बताना होगा। इसलिए ग्राहक एटीएम से पैसे निकालने जाने के समय अपना रिजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी साथ जरुरु ले जाएं।
आपको बता दें कि इसी साल सन 2020 के 1 अप्रैल को पंजाब नेशनल बैंक के साथ ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और बैंक ऑफ इंडिया मर्ज हुआ था। इसके बाद इसका नाम PNB 2.0 रखा गया है। 1 दिसंबर से लागू होने वाल यह नियम सिर्फ पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पर ही लागू होगा। PNB Bank ATM Niyam
इसे भी पढ़े: सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के फायदे
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment