हमारे देश भारत में भी कोरोना वैक्सीन बनाने का काम बहुत ही तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से इस बात की जानकारी दी गई है कि आज हमारे देश भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के तीन बड़े शहरों अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद में जाएंगे। प्रधानमंत्री इन तीनों शहरों में दौरा करके यहाँ पर विकसित किये जा रहे कोरोना वैक्सीन के कार्य की खुद से ही जांच करेंगे। आइये प्रधानमंत्री के इस दौरा से जुड़ी कुछ जरुरी बातों को जानते हैं। Modi Review Corona Vaccine
प्रधानमंत्री के दौरा से जुड़ी मुख्य बातें- Modi Review Corona Vaccine
रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय के तरफ से एक ट्विट की गई है। इस ट्विट में यह जानकारी दी गई है कि हमारे देश भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हमारे देश में बनाए जा रहे कोरोना वैक्सीन के विकास और निर्माण की व्यक्तिगत रूप से जांच करंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री भारत के तीन बड़े शहरों अहमदाबाद में जाइडस कैडीला पार्क, पुणे में सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया और हैदराबाद के भारत बायोटे में जाएंगे। सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया ने कोरोना के वायरस के वैक्सीन बनाने के लिए मशहूर दवा की कम्पनी ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी और एस्ट्राजेनका के साथ पार्टनरशिप किया है।
इसे भी पढ़े: शहद खाने के बेशुमार फायदे हैं
प्रधानमंत्री के दौरा का मकसद- Modi Review Corona Vaccine
प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आज भारत के तीन बड़े शहरों अहमदाबाद में जाइडस कैडीला पार्क, पुणे में सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया और हैदराबाद के भारत बायोटे में जाएंगे। प्रधानमंत्री यहाँ जाकर वैज्ञानिक के साथ कोरोना वायरस के विकसित होने को लेकर बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैज्ञानिक के साथ बातचीत करके हमारे देश भारत में रहने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन मुहैया कराने के लिए किये गए तैयारियों, चुनौतियों और कोशिशों का एक रिपोर्ट तैयार करेंगे।
गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने भी यह बताया है कि हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद के मशहूर दवा बनाने वाली कम्पनी जाइडस कैडीला के संयंत्र का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में जाकर व्यक्तिगत रुप से यहां पर विकसित हो रही कोरोना के वैक्सीन की जांच करंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कब कहाँ जाएंगे
एक बहुत ही वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के वैक्सीन के कार्य की जाँच करने के लिए आज सुबह लगभग 9 : 30 बजे अहमदाबाद जाएँगे। अहमदाबाद में जाँच की रिपोर्ट लेकर फिर दोपहर तक़रीबन 12 : 30 बजे पुणे में सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया पहुंचेंगे। यहाँ से प्रधानमंत्री हैदराबाद जाएंगे और यहां तक़रीबन 1 घंटा रहकर वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। Modi Review Corona Vaccine
इसे भी पढ़े: पाचनतंत्र को सुधारने के 7 आसान उपाय
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment