मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार जीता ख़िताब
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर खुद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रिषभ पंत और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाये और मुंबई इंडियंस की टीम के सामने जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य रखा।
इसके बाद दूसरी पारी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस मैच को 18.4 ओवर में 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम के तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 36 गेंदों में अपना 50 रन पूरा किया और 51 गेंदो मे 68 रनो की बेहतरीन पारी खेली। रोहित शर्मा ने इस आईपीएल के 13वें सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक और अपने आइपीएल करीयर का 39वां अर्धशतक पूरा किया। IPL Final Match Winner
दोनों टीम में मैच खेलने वाले 11 खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस की टीम ने इस फाइनल मैच में एक बदलाव करते हुए राहुल चाहर के जगह जयंत यादव को खेलने का मौका दिया। वहीँ दूसरी और दिल्ली कैपिटल्स के टीम ने किसी तरह का बदलाव नहीं किया। आइये इस मैच में खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम जानते हैं।
मुंबई इंडियंस- कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक, क्रुणाल पांड्या, नैथन कुल्टर नाइल, इशान किशन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और जयंत यादव।
दिल्ली कैपिटल्स- कप्तान श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, शिखर धवन, विकेटकीपर रिषभ पंत, अक्षर पटेल, शिमरोन हेटमायर, अजिंक्य रहाणे, प्रवीण दुबे, एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबादा और आर अश्विन। IPL Final Match Winner
इसे भी पढ़े: सुरेश रैना ने किया कमाल

Post a Comment