1. पापड़ मेन्युफैक्चरिंग यूनिट का कारोबार
कम पैसे में आप पापड़ मेन्युफैक्चरिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए आप सरकार से 8.18 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। इस कारोबार को शुरू करने के लिए 2.05 लाख रुपये निवेश करने होंगे। पापड़ मेंन्युफैक्चरिंग यूनिट का कारोबार करने पर आपको सरकार के आन्त्रप्रिन्योर सपोर्ट स्कीम के जरिये 1.91 लाख रुपये तक का सब्सिडी भी मिल सकता है। Small Business Ideas
2. राइस एंड करी पाउडर का कारोबार- Small Business Ideas
भारत में राइस एंड करी पाउडर के बढ़ते डिमांड को देखते हुए आप इस कारोबार को शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को आप बिना अनुभव के भी शुरू कर सकते हैं और इसका नुस्खा भी आपको मुद्रा बैंक के वेबसाइट पर मिल जाएगा। इस बिजनेस के लिए आप सरकार से 3.32 लाख रुपए तक का टर्म लोन और 1.68 लाख रुपए तक का वर्किंग केपिटल लोन ले सकते हैं। इस कारोबार को शुरू करने के लिए 1.66 लाख रुपये निवेश करने होंगे।
3. कंप्यूटर असेंबलिंग का कारोबार- Small Business Ideas
आप टेक्निकल कारोबार करना चाहते हैं तो कंप्यूटर असेंबलिंग का कारोबार शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए आप सरकार से 6.29 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। इस कारोबार को शुरू करने के लिए 2.70 लाख रुपये निवेश करने होंगे। फायदा की बात करे तो आपको साल में लगभग 630 यूनिट बनाकर और एक निर्धारित कीमत पर उसे बेचकर तक़रीबन 3 लाख रुपए का फायदा मिल सकता है।
4. लाइट इंजीनीयरिंग यूनिट का कारोबार
आप लाइट इंजीनीयरिंग यूनिट का कारोबार जैसे कील, वाशर बोल्ट या नट बनाने का काम शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए आप सरकार से 2.21 लाख रुपए तक का टर्म लोन और 2.30 लाख रुपए तक का वर्किंग केपिटल लोन ले सकते हैं। इस कारोबार को शुरू करने के लिए 1.88 लाख रुपये निवेश करने होंगे। फायदा की बात करे तो आपको साल में लगभग 2500 किलोग्राम नट और बोल्ट बनाने पर 2 लाख रुपए का फायदा मिल सकता है।
इसे भी पढ़े: जानिये किसे देगी सरकार साल के 36 हजार रुपये
5. वूडन फर्नीचर का कारोबार
आप वूडन फर्नीचर का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए आप सरकार से 7.48 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। इस कारोबार को शुरू करने के लिए 1.85 लाख रुपये निवेश करने होंगे। फायदा की बात करे तो इससे आपको लगभग 60 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपए तक का मुनाफा मिल सकता है। Small Business Ideas
इसे भी पढ़े: पोस्ट ऑफिस के बेहतरीन स्कीम में निवेश के फायदे

Post a Comment