इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में होंगे 10 बड़े बदलाव- Changes First International Match


Changes First International Match
- न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल 13 मार्च को आखरी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला गया था। इस मैच के बाद होने वाले सभी मैचों को कोरोना के प्रकोप को देखते हुए रद्द कर दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बिच होने वाले टेस्ट सीरिज से शुरू हो रही है। क्रिकेट फेंस के लिए ये अच्छी खबर है कि वो अब क्रिकेट मैच लाइव देख पायेंगे। कोरोना महामारी के बीच वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का यह सीरिज एक एतिहासिक सीरिज हो सकता है। 8 जुलाई के बाद से आप जब क्रिकेट मैच देखेंगे तो आपको इसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे, आइये जानते है कि ये बदलाव क्या क्या है।  

1. स्टेडियम में दर्शक नहीं होंगे 

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। ऐसे में अब खाली स्टेडियम में ही मैच खेला जाएगा और लोग स्टेडियम में बैठकर मैच का आनंद नहीं ले पायेंगे।Changes First International Match

2. सैनिटाइजर का इस्तमाल- Changes First International Match

अब स्टेडियम में कई जगहों पर सैनिटाइजर होगा जिससे खिलाड़ी कुछ कुछ समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज कर पायेंगे। सैनिटाइजर का इस्तमाल करने से बहुत हद तक कीटाणु ख़त्म हो जाता है और संक्रमण का खतरा नहीं रहता है।

3. खिलाड़ी आपस में गले नहीं मिल सकते 

आपलोगों ने पहले देखा होगा कि गेंदबाज जब विकेट लेता था तो खिलाड़ी के साथ हाई फाइव करते हुए गले मिलता था लेकिन अब खिलाड़ी सिर्फ एक दुसरे से अपने एल्बो को टच कर पायेंगे।

4. स्टेडियम में होगा टीवी स्क्रीन और फ़ेक क्राउड नॉइज 

स्टेडियम में बड़े बड़े स्क्रीन होंगे जिससे टीवी पर व्यु अच्छा दिखे। इसके अलावा स्टेडियम में दर्शकों के ना होने के कारण खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए फ़ेक क्राउड नॉइज म्यूजीक चलाया जाएगा।  

5. घरेलु अंपायर- Changes First International Match

आइसीसी (ICC) ने ट्रेवल का ध्यान रखते हुए मेजबान देश के अंपायर से मैच मे अंपायरिंग कराने का फैसला किया है लेकिन अंपायर के पास अनुभव होना जरुरी है।  


6. कोरोना सब्सिट्यूट- Changes First International Match

सन 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप के बाद आइसीसी (ICC) ने किसी खिलाड़ी को चोट लगने पर उसके जगह में पूरा मैच दुसरे खिलाड़ी के खेलने का नियम बनाया था और अब कोई खिलाड़ी अगर कोरोना का लक्षण महसूस करे तो उसके बदले दुसरे खिलाड़ी खेल सकते हैं।  

7. आइसीसी (ICC) ने दी चेतावनी 

स्टेडियम में दर्शक के ना होने पर स्टम्प या किसी दुसरे जगह की माइक से खिलाड़ियों की आवाज को आसानी से सुना जा सकता है इसलिए आइसीसी (ICC) ने खिलाड़ी को ऐसे शब्द का इस्तमाल करने से मना किया है जिससे कोई दूसरा खिलाड़ी परेशान ना हो। 

8. खिलाड़ी को सुरक्षित वातावरण में रहना होगा 

अब खिलाड़ी को बाहर घुमने की इजाजत नहीं होगी और सीरिज ख़त्म होने तक खिलाड़ी को सुरक्षित वातावरण में रहना होगा। अब खिलाड़ी स्टेडियम से होटल और होटल से स्टेडियम ही आना जाना कर सकते हैं।  

9. थूक या लार का इस्तमाल गेंद पर नहीं होगा 

गेंदबाज अब पहले की तरह गेंद को चमकाने के लिये थूक या लार का इस्तमाल नहीं कर सकते हैं। अगर कोई भूल से करता है तो उसको एक बार चेतावनी दी जायेगी लेकिन बार बार करने पर खिलाड़ी पर फाइन भी लगाया जा सकता है। खिलाड़ी इसके लिए अपने पसीने का इस्तमाल कर सकता है।   


10. टीशर्ट पर होगा लोगो 

आइसीसी (ICC) ने आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप में खिलाड़ी को अपने टीशर्ट पर नाम छपवाने की मंजुरी दी थी लेकिन आने वाले 1 साल तक टेस्ट मैच में टीशर्ट पर सामने बड़ा लोगो होगा जिससे बोर्ड अपने नुकसान की भरपाई प्रायोजको से करे। Changes First International Match

0/post a comment

Previous Post Next Post