सेनिटाइजर का ज्यादा इस्तमाल हो सकता है खतरनाक- Sanitizer Bad Eeffects

सेनिटाइजर का ज्यादा इस्तमाल हो सकता है खतरनाक- Sanitizer Bad Eeffects

Sanitizer Bad Eeffects
- जब से कोरोना वायरस की महामारी दुनिया में  फैली है तब से लोग बहुत ज्यादा सेनिटाइजर का इस्तमाल करने लगे हैं। इस समय हर किसी के पास आपको सेनिटाइजर मिलेगा। आप बहार कहीं भी किसी काम से जाए आपको वहां सबसे पहले सेनिटाइजर ही दिया जाता है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए और इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए बड़े बड़े डॉक्टर और सरकार भी सेनिटाइजर का ज्यादा से ज्यादा इस्तमाल करने की सलाह दे रही है। जितना ज्यादा इस समय सेनिटाइजर का इस्तमाल किया जा रहा है उतना ज्यादा इसका इस्तमाल करना महंगा भी पड़ सकता है। सेनिटाइजर का ज्यादा इस्तमाल आपके त्वचा को कई तरह के नुकसान पहुँचा सकता है। इससे होने वाले संक्रमण से त्वचा की चमड़ी की परत उतर सकती है। सेनिटाइजर के ज्यादा इस्तमाल करने से होने वाले नुकसान के कई रिपोर्ट सामने आ चूके हैं। अभी एक रिपोर्ट सामने आया है जीसमें सेनिटाइजर का ज्यादा इस्तमाल करने के कारण अमृतसर के रहने वाले एक 13 साल के बच्चे के हाथ में एक्जीमा हो गया।  
    

सेनिटाइजर से त्वचा शुष्क हो जाती है- Sanitizer Bad Eeffects 

कोरोना संक्रमण के इस खतरनाक समय में सेनिटाइजर को बहुत ज्यादा फायदेमंद समझा जा रहा है लेकिन इसका ज्यादा इस्तमाल उतना ही खतरनाक हो सकता है। सेनिटाइजर का ज्यादा इस्तमाल करने से चमड़ी शुष्क हो जाती है जिससे हाथों की चमड़ी की परत उतरने लगती है। चर्म रोग के एक एक्सपोर्ट डॉक्टर अमरजीत सचदेवा बताते हैं कि इंसान के चमड़े में बहुत तरह के तेल (Oil) का श्राव होता है और यही तेल हमारे शरीर को सुखा पड़ने से बचाता है। Sanitizer Bad Eeffects    

सेनिटाइजर बैक्टिरिया को नष्ट करता है- Sanitizer Bad Eeffects 

चर्म रोग के एक एक्सपर्ट डॉक्टर अमरजीत सचदेवा बताते हैं कि सेनिटाइजर का ज्यादा इस्तमाल चर्म रोग का कारण बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सेनिटाइजर में बहुत ज्यादा मात्रा में एल्कोहल पाया जाता है जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। सेनिटाइजर हमारे शरीर में मौजूद सभी तरह के बैक्टिरिया को नष्ट कर देता है जबकि हमारे शरीर में बहुत से ऐसे बैक्टरिया भी होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है और वह हमारे शरीर को बिमारियों से बचाता है। इसमें पायेजाने वाले माइक्रोब्यूम्स हमारे शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।    


घर पर साबुन करे इस्तमाल 

चर्म रोग के एक एक्सपर्ट डॉक्टर अमरजीत सचदेवा ने लोगों को कहा कि अगर वह घर पर हैं तो अपने हाथों को साबुन से ही धोएं। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजर का इस्तमाल करने से हाथ शुष्क हो रहे हैं। घर से बाहर अगर आप सैनिटाइजर का इस्तमाल कर रहे हैं तो अपने हाथों से अपने मुंह और नाक को छुने से बचे और घर पर आकर अपने हाथों को साबुन से धो लें। डॉक्टर अमरजीत सचदेवा बताते हैं कि सेनिटाइजर का ज्यादा इस्तमाल करने के कारण अबतक कई लोगों में खास करके छोटे बच्चों में एग्जिमा के बीमारी के लक्षण देखे गए हैं। Sanitizer Bad Eeffects 


देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post