रजिस्टर्ड नंबर से कॉल करे
बहुत से लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है जब रात में टिकट को कैंसल करने की जरुरत होती है और काउंटर बंद रहता है या फिर टिकट काउंटर आने जाने में परेशानी हो। इस परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कॉल लार्के टिकट को कैंसल करने की सुविधा लोगों के लिए शुरु की थी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानि वह नंबर जिसे टिकट लेते समय दिया गया था उससे रेलवे की टोल फ्री नंबर 139 पर कॉल करना है। Ticket Cancellation From Call
OTP से होगा टिकट कैंसल- Ticket Cancellation From Call
जब आप अपने रिजिस्टर मोबाइल नंबर से कॉल करेंगे तो आपको तो आपको अपने टिकट का PNR नंबर बताना है। फिर उसके बाद रेलवे आपके PNR नंबर को कंफर्म करने के बाद कैंसल प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी और आपके पास वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजेगी जिसकी जानकरी आप रेलवे को कॉल पर ही देंगे और फिर रेलवे आपके टिकट को कैंसल कर देगी। एक से ज्यादा टिकट होने पर भी इसी तरह कैंसल किया जाएगा।
पैसा कैसे रिफंड होगा ?Ticket Cancellation From Call
टिकट कैंसल करने के बाद आपको अपने पैसे रिफंड पाने के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। पैसा रिफंड पाने के लिए आपको रेलवे के काउंटर पर जाकर अपने कैंसल टिकट की जानकारी और OTP देनी है। इसके बाद आपका पैसा काउंटर से ही रिफंड कर दिया जाएगा। एक से ज्यादा टिकट का पैसा भी इसी तरह रिफंड होगा।
इसे भी पढ़े: ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई करे
रेलवे के 139 नंबर का उपयोग
रेलवे के 139 नंबर का इस्तमाल कई तरह की जानकारी को पाने के लिए कर सकते हैं। इस नंबर की सहायता से आप ट्रेन का किराया, ट्रेन का PNR स्टेटस, ट्रेन की रनिंग स्टेटस का पता SMS के जरिये कर सकते हैं। इसके अलावा यात्री इस नंबर की सहायता से टेक्सी बुक करने के अलावा कुली की सुविधा भी ले सकते हैं। Ticket Cancellation From Call
इसे भी पढ़े: एशिया के सबसे स्वच्छ गाँव में बहुत कुछ है खास
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment