![]() |
| Source of image : Pixabay |
अकबर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
अबुल फतह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का जन्म सन 1542 में 15 अक्टूबर को सिंध के उमरकोट में हुआ था ये जगह इस समय पाकिस्तान में है। अकबर का जन्म पूर्णिमा के दिन होने के कारण अकबर के पिता ने उनका नाम बदरुद्दीन मोहम्मद अकबर रखा था। ऐसा भी कहा जाता है कि काबुल को जीतने के बाद बुरी नजर से बचने के लिये अकबर के पिता हुमायूं ने अकबर का नाम और पैदा होने कि तारीख को बदल दिया था। अकबर के पिता का नाम हुमायूँ था और माँ का नाम बेगम हमीदा बानो था। Akbar Biography in Hindiमोहम्मद अकबर का बचपन- Akbar Biography in Hindi
अकबर का बचपन सफावी साम्राज्य में अपने चाचा मिर्जा अस्करी के यहाँ बिता। अकबर को बचपन में ही राम सिंह से दोस्ती हो गयी थी और वे एक साथ ही बारे हुए इसके अलावा पुरी जिंदगी इन दोनों में दोस्ती बनी रही। अकबर कुछ दिन कंधार में रहने के बाद सन 1545 से काबुल में रहने लगे। यहाँ अकबर ने अपने अपने चाचा के साथ युद्ध कला को सिखने में बिता दिया जिसके कारण वो आगे चलकर एक निडर, शक्तिशाली और बहादुर योद्धा बने। अकबर को पढ़ाने कि बहुत कोशिश कि गयी लेकिन बचपन से ही पढ़ाई में रूचि ना होने के कारण अनपढ़ ही रह गए। बचपन में अकबर अपना समय कुश्ती, दौर-भाग में बिताते थे। इसके अलावा घुड़सवारी और कबूतरबाजी में ज्यादा रूचि रखते थे।अकबर कि शादी कब हुई थी ?
अकबर की सबसे पहली शादी नवम्बर सन 1551 में काबुल में ही अपने चाचा हिंदल मिर्जा कि बेटी रुकैया बेगम से हुई थी और ये इनकी मुख्य बीबी थी। इसके बाद अकबर ने सलीमा सुल्ताना बेगम सहिबा, मरियम उज-जमानीबेगम साहिबा यानि जोधाबाई राजपूत से भी शादी किया था। जोधाबाई और अकबर के बारे में तो आपलोगों ने जरुर सुना होगा। इतिहास में मौजूद जोधा-अकबर कि प्रेम कहानी को इन्टरनेट, किताबों, फिल्मों के अलावा और भी कई जरिये से लोगों तक पहुँचाया जाता रहा है। अकबर से शादी करने के बाद जोधाबाई अपने घर कभी नहीं गयी क्यूंकि राजपूत खानदान ने उन्हें हमेशा के लिये त्याग दिया था।अकबर के दरबार के नव रत्न- Akbar Biography in Hindi
अकबर के दरबार में 9 ऐसे आदमी थे जिन्हें नव रत्न के नाम से याद किया जाता है। इनमे कुछ अकबर के सलाहकार थे तो कुछ अपने वक्त के मशहूर कवि थे। हम आपको उन आदमियों के नाम बता रहे हैं।1. बीरबल- बीरबल अकबर के दरबार का सबसे ज्यादा बुद्धिमान और अकबर के सलाहकार थे।
2. मानसिंह- मानसिंह जयपुर एवं आमेर के राजा और अकबर की सिपाहियों के सेनापति थे।
3. अबुल फजल- अबुल फजल ने आइना ए अकबरी और अकबरनामा कि रचना किया था।
4. फ़क़ीर अजिओं दिन- फ़क़ीर अजिओं दिन अकबर के सलाहकार थे।
5. अब्दुल रहीम खान- अब्दुल रहीम खान अकबर के संरक्षक सिपाही बैरम खान के बेटे थे और एक कवि थे।
6. मुल्लाह दो पिअजा- मुल्लाह दो पिअजा अकबर के सलाहकार थे।
7. तानसेन- तानसेन एक उत्तम गायक होने के साथ कवि थे।
8. फैजी- फैजी अकबर के बेटे को गणित पढ़ाया करते थे इसके अलावा वो फ़ारसी कवि थे।
9. टोडरमल- टोडरमल अकबर के यहाँ वित्तमंत्री थे। Akbar Biography in Hindi
इसे भी पढ़े: जिंदगी में बदलाव लाने वाली कहानी
अकबर कि मृत्यु
अकबर को पेचिश कि बीमारी हो गयी थी और इसी बीमारी में अकबर कि मृत्यु सन 1605 में 27 अक्टूबर को हुआ था।वैसे तो अकबर की जिंदगी से जुड़े ऐसे बहुत सी बातें है जिसे आपलोगों ने कितबों में पढ़ा होगा, लेकिन अकबर के जीवन के बारे में हमने आपको बहुत ही कम समय में कुछ जरुरी बातों को बताने कि कोशीश कि है। Akbar Biography in Hindi
इसे भी पढ़े: महात्मा गाँधी के 21 अनमोल विचार
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment