![]() |
| Source of image : Pixabay |
Whatsapp new feature इस समय स्मार्टफोन रखने वाले लगभग सभी लोग Whatsapp को अपने फोन में इंस्टाल करके जरुर रखते हैं। ज्यादातर समय लोग Whatsapp पर ही चैटिंग करते रहते हैं। Whatsapp की सहायता से बहुत से काम किसी को इमेज भेजना, जरुरी ऑडियो भेजना या फिर कोई वीडियो भेजने जैसे काम भी किया जाता है। Whatsapp कंपनी अपने यूजर्स के जरूरतों को समझते हुए समय समय पर नए नए फीचर को लॉन्च करता ही रहता है। अब Whatsapp बहुत जल्द ही एक नया फीचर लॉन्च करने वाली है। इस फीचर की मदद से अब 4 से भी ज्यादा ग्रुप एक साथ वीडियो कॉल कर सकेंगे। लेकिन आपको बतादें की Whatsapp कंपनी ने इस फीचर के लॉन्चिंग बारे में कोई भी सुचना नहीं दी है। आइये जानते है कि Whatsapp की ये नयी फीचर से कितना फायदा होगा?
Whatsapp की ग्रुप वीडियो कालिंग फीचर- Whatsapp new feature
ऐसा कहा जा रहा है कि Whatsapp की इस ग्रुप वीडियो कालिंग फीचर से एक साथ 6 से भी ज्यादा लोग वीडियो कालिंग कर सकेंगे। इस समय पूरी दुनिया में लॉकडाउन लगा हुआ है। एक्सपर्ट की माने तो लॉकडाउन में जब की लोग एक दुसरे से नहीं मिल पा रहे हैं, Whatsapp की इस फीचर की मदद से लोग सिर्फ अपने दोस्तों से ही नहीं बल्कि अपने रिश्तेदारों से भी बहुत आसानी से जुड़ सकेंगे। एक्सपर्ट का यह भी कहना है की Whatsapp की ये नयी फीचर आने वाले दिनों में जुम और डुओ जैसे बड़े एप्प को भी टक्कर देगी।Whatsapp new featureइसे भी पढ़े: Whatsapp के 4 मजेदार फीचर्स को जानिये
Whatsapp कोरोना हेल्पडेस्क- Whatsapp new feature
इस समय जैसा की आप सभी लोगों को मालूम है की सरकार कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुँचाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए सरकार ने कुछ दिन पहले ही हेल्प चैटबोट को लॉन्च की थी। इस चैटबोट का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने मोबाइल में पहले इस 9013151515 नंबर को सेव करना है। फिर इस नंबर पर hi लिखके Whatsapp मेसेज करना है। इसके बाद आपके पास एक मेसेज आयेगा जिसमे कोरोना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर आपको दिए जायेंगे। इसके साथ ही आपको कोरोना से जुड़े सवाल के जवाब भी मिलेंगे। Whatsapp new featureइसे भी पढ़े: फेसबुक कि 20 रोचक बातें

Post a Comment