कोरोना वायरस से टेलीमेडिसन का चला ट्रेंड- Telemedicine in india

कोरोना वायरस से टेलीमेडिसन का चला ट्रेंड- Telemedicine in india
Source of image : Pixabay

Telemedicine in india- कोरोना वायरस के कारण पुरी दुनिया में लोग अपने घरों में कैद है। पुरी दुनिया में इस समय लॉकडाउन लगा हुआ है। जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। कोरोना वायरस के कारण अब ज्यादातर काम को ऑनलाइन ही किया जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण लोग ऑफिस में ना जाकर घर बैठे ही अपने सभी कामों को कर रहे हैं। स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों कि पढ़ाई भी ऑनलाइन ही हो रही है। अब कोरोना वायरस के कारण एक नया ट्रेंड चल रहा है टेलीमेडिसिन का जिसकी सहायता से आप घर बैठे ही अपना इलाज करा सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन कि माने तो इस तरह इलाज होने से अस्पतालों में भीर बहुत ही कम हो जायेगी जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।

टेलीमेडिसन का क्या मतलब है? 

टेलीमेडिसन शब्द का इस्तेमाल पहली बार सन 1970 में ही किया गया था। टेलीमेडिसन का मतलब है दुर से ईलाज यानी कि आप घर बैठे ही फोन कि सहायता से डोक्टरों से बात चीत करके अपना इलाज करा सकते हैं। किसी बीमारी के इलाज के बारे में डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। Telemedicine in india


भारत में टेलीमेडिसन कि शुरुवात- Telemedicine in india 

ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण अगर भारत में टेलीमेडिसन का उपयोग बढ़ता है तो भारत में टेलीमेडिसन का ज्यादा चलन होने से अस्पतालों को नुक्सान हो सकता है। इस तरह इलाज होने से अस्पतालों में आने वाले मरीजों कि संख्या आधी या उससे भी कम हो सकती है। आपको बतादें कि भारत में कुछ दिन पहले ही टेलीमेडिसन के बारे में गाइडलाइन जारी हुई है। गाइडलाइन में कहा गया है कि टेलीमेडिसन के जरिये से सिर्फ वही डॉक्टर इलाज कर सकते हैं, जो मेडिकल से रिजिस्टर्ड हो। डॉक्टर मरीज से वीडियो कलिंग बात करके उसकी बिमारी को सही से समझ के उसका इलाज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े: कोरोना से पूरी दुनिया में क्या कुछ हुआ?

डाउनलोड करे टेलीमेडिसिन एप-Telemedicine in india 

आप भी अपना इलाज घर बैठे करना चाहते हैं तो आप भी इसका इस्तेमाल करें इसके अलावा हम आप को कुछ टेलीमेडिसिन एप के नाम बता रहे हैं जिसे आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं। फिर आप डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह ले सकते हैं।
1. mfine- इस एप से लगभग 30 से ज्यादा मेडिकल के एक्सपोर्ट जुड़े हुए हैं आप सभी एक्सपोर्ट से वीडियो कालिंग या चेटिंग कर सकते हैं।
2. DocsApp- इस एप कि मदद से आप डॉक्टर से बात चीत कर सकते हैं।
3. 1mg- इस एप कि मदद से आप डॉक्टर से सलाह लेने के अलाव दवाइयों को अपने घर पर ही मंगवा सकते हैं।
4. Practo- इस एप के जरिये आप जिस डॉक्टर से चाहे अपॉइंटमेंट लेकर बात कर सकते हैं।
5. Aayu- इस एप से आप हजारों डॉक्टर से इलाज कि सलाह मिल सकती है। Telemedicine in india

इसे भी पढ़े: Whatsapp लॉन्च करेगी ग्रुप वीडियो कालिंग फीचर

0/post a comment

Previous Post Next Post