जीभ दिखाकर भी होता है स्वागत- Swagat ka alag tarika

जीभ दिखाकर भी होता है स्वागत- Swagat ka alag tarika
Source of image : Pixabay

Swagat ka alag tarika- हम लोग जब एक दुसरे से मिलते है तो हम लोग एक दुसरे से और किसी मेहमान से सलाम करते हैं, एक दुसरे से हाथ मिलाते है गले मिलते हैं। और कुछ लोग जब एक दुसरे से मिलते हैं तो छोटा बड़ों के पैर को छुते हैं और बड़ा छोटे के सर पर अपनी हाथ को रख कर उसे दुआ देते है। और कई लोग जब मिलते है तो हेलो कहकर हाथ मिलाते है और कही कहीं तो एक दुसरे से मिलने के समय तालियाँ भी बजाई जाती है। लेकिन क्या आप को पता है कि बहुत सारे ऐसे भी देश हैं जहाँ जब लोग एक दुसरे से मिलते हैं तो वे इन सभी तरीकों के अलावा और भी अलग अलग तरीके से एक दुसरे को हेलो कहते है, और अलग अलग तरीके से अपने यहाँ आने वाले मेहमान का स्वागत करते हैं। आइये जानते हैं एक दुसरे से मिलने पर हेलो कहने के कुछ दिलचस्प तरीकों के बारे में जिसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे।

1. तिब्बत में मेहमानों से मिलने का तरीका

तिब्बत में जब लोग एक दुसरे से मिलते हैं तो वे अपने यहाँ आने वाले मेहमान को अपनी जीभ दिखाकर उसका स्वागत करते हैं। भले ही इस तरीके को हम लोग अपने यहाँ बहुत बुरा समझते हैं, लेकिन तिब्बत में मेहमानों से मिलने पर अपनी जीभ दिखाकर उसके स्वागत करने का तरीका 9 वीं सदी से ही चली आ रही है। तिब्बत में जीभ दिखाकर मेहमानों के स्वागत का तरीका तिब्बत के राजा लंगडरमा ने शुरू कराइ थी। Swagat ka alag tarika

2. केन्या में मेहमानों से मिलने का तरीका- Swagat ka alag tarika

केन्या में रहने वाले मासइ आदिवासी समुदाय के लोग जब एक दुसरे से मिलते हैं, तो वे मेहमान के स्वागत के लिए एक किस्म का नृत्य करते हैं जिसे अदामु नृत्य भी कहा जाता है जिसमे लोग ज्यादा से ज्यादा ऊँचा ऊँचा कुदने कि कोशिश करते हैं।

3. ग्रीनलैंड में मेहमानों से मिलने का तरीका- Swagat ka alag tarika

ग्रीनलैंड में रहने वाले एस्किमो जब एक दुसरे से मिलते है तो वे एक दुसरे के नाक को आपस में रगड़ते हैं जिसे कुनिक कहा जाता है। इसके साथ ही वे एक दुसरे के बालों को और गालों को भी सूंघते  है।


4. तावालू में मेहमानों से मिलने का तरीका

तावालू में रहने वाले लोग जब एक दुसरे से मिलते हैं तो मेहमान के स्वागत करने के लिए वे मेहमान के चेहरे के पास अपनी नाक को ले जाते है और लम्बी साँस लेकर उसकी खुशबु को महसूस करते है इस तरह किये जाने वाले मेहमानों के स्वागत को सोगी कहा जाता है। Swagat ka alag tarika

1/post a comment

Post a Comment

Previous Post Next Post